28 जून का राशिफल और दो दिन का पंचांग

145
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 28 June : 28 जून का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

28 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्थी दिन के 02.16 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा रात के 12.49 बजे तक। योग- विष्कंभ दिन के 02.05 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.26 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.23 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.10 से 08.55 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.56 बजे से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

29 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- कृष्ण। तिथि- पंचमी दिन के 01.22 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा रात के 01.02 बजे तक। योग- प्रीति दिन के 12.21 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.26 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.23 बजे। राहुकाल- दिन के 03.54 से 05.38 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.57 बजे से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

28 जून का राशिफल

पढ़ें 28 जून का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा। कोई बड़ा काम हाथ लग सकता है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। इससे आप सारा दिन हंसी-खुशी में बिताएंगे। शाम को अतिथि का आगमन संभव है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) राजनीति से जुड़े लोगों के कार्यों में आज कुछ बाधा आ सकती है। विरोधी परेशान कर सकते हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन मिला-जुला फल देने वाला है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी खींचतान रह सकती है। विवाह योग्य लोगों के लिए नए प्रस्ताव आएंगे। यदि जीवन साथी से कोई अनबन चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आर्थिक रूप से दिन थोड़ा कठिन रहेगा। आय सीमित रहेगी जबकि पैसे खर्च अधिक होंगे। यदि संपत्ति संबंधी कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन मध्यम फल वाला रहेगा। आपको अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को समझने का प्रयास करना होगा। अन्यथा संबंधों में दूरियां आ सकती हैं। जीवनसाथी से कुछ मतभेद हो सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज का दिन उन्नति के मार्ग खोलेगा। कामकाज के सिलसिले में आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। खान-पान में सतर्कता बरतें। अन्यथा परेशानी होगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 28 जून का राशिफल अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में कुछ फेरबदल करनी पड़ सकती है। यदि ऐसा हुआ तो यह बदलाव आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन वाला रहेगा। कारोबारियों को कामकाज में लाभ के अवसर मिलेंगे। लेकिन उसका अपेक्षित फायदा नहीं मिल सकेगा। आज वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आपका आत्मसम्मान बना रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा चलेगा। नौकरीपेशा लोगों को चैन रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त हो सकती है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज आपको पहले की मेहनत का फल मिलेगा। काफी समय से रुके कार्य पूरे होंगे। कारोबारियों के लाभ में वृद्धि होगी। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे। इससे प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज आप जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। इसका लाभ मिलेगा। असहाय लोगों की मदद करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। इससे आंतरिक प्रसन्नता बनी रहेगी। काम में जल्दबाजी न करें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) भविष्य के लिहाज से दिन अनुकूल है। यदि किसी योजना पर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। आज आपका उत्साह बना रहेगा। भाग्य का भी साथ मिलेगा। सभी तरफ से सफलता मिलेगी।

नोट- 28 जून का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें – आत्मरक्षा व शत्रुनाश में प्रत्यंगिरा मालामंत्र का जवाब नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here