28 मार्च का राशिफल और दो दिन का पंचांग

176
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 28 march : 28 मार्च का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

28 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पूर्णिमा रात के 12.17 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी शाम के 05.36 बजे तक। योग- वृद्धि रात के 09.50 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.16 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.37 बजे। राहुकाल- दिन के 05.06 से 06.37 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.02 से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

29 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- प्रतिपदा रात के 08.54 बजे तक। नक्षत्र- हस्त दिन के 03.02 बजे तक। योग- ध्रुव शाम के 05.54 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.37 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.47 से 09.20 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.01 से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

28 मार्च का राशिफल

पढ़ें 28 मार्च का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

कार्यक्षेत्र के लिए समय अनुकूल है। तनावमुक्त रहेंगे। कारोबारियों के लिए भी समय अच्छा है। प्रेम विवाह करने के इच्छुक लोगों के लिए समय ठीक नहीं है। उन्हें कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की गतिविधियों पर नजर बनाकर रखें।

वृष

कारोबार के लिहाज से दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। अपेक्षा के अनुरूप फायदा नहीं होगा। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। माता-पिता के साथ वक्त गुजारने का मौका मिलेगा। परिवार में हुए विवादों को धैर्य से सुलझाने की कोशिश करें। भविष्य के लिए यह जरूरी है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

पिछले कई दिनों से चल रही व्यस्तता शरीर और मन पर भारी पड़ने लगेगी। हालांकि स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। फिर भी बेहतर होगा कि कार्य करने के साथ-साथ आराम को भी महत्व दें। इससे खुद में नई ऊर्जा और उत्साह महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। परिवार पर भी ध्यान दें।

कर्क

कारोबारियों को अपना काम मनचाहे तरीके से करने का मौका मिलेगा। विस्तार की भी पूरी गुंजाइश रहेगी। हालांकि सतर्क होकर ही पैसों से जुड़ा लेन-देन करें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अपने आप को साबित करने का बहुत ही बड़ा मौका सिद्ध हो सकता है।

सिंह

कार्यक्षेत्र में आज आपका दिन अनुकूल रह सकता है। निर्णय लेने की क्षमता विकसित होगी। परिवार में प्रेम बना रहेगा जीवनसाथी के साथ समन्वय बेहतरीन रहेगा। किसी भी बड़े काम को करने से पहले परिवार के साथ विचार विमर्श करें। रिश्तेदारों के साथ पूर्व में हुआ विवाद सुलझ सकता है।

कन्या

28 मार्च का राशिफल चुनौतीपूर्ण है। सावधानी से काम करें। आज कोई भी चूक भारी पड़ सकती है। लापरवाही के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसमें जरूरत से अधिक धन खर्च हो सकता है।

तुला

कारोबारी अभी निवेश करने से परहेज करें। नुकसान हो सकता है। हालांकि रियल स्टेट से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय आ रहा है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करें। अभी धोखा होने का खतरा है। नौकरीपेशा लोगों को कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। इसके फायदा हो सकता है।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक है। आज आपका काम बोलेगा। अधिकारी आप की बुद्धिमता की प्रशंसा करेंगे। थोड़ी सावधानी भी जरूरी है। निजी जीवन की परेशानियां दूसरों से साझा करने से बचें। धैर्य का परिचय देना पड़ सकता है। संतान की शिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने के योग हैं।

धनु

नौकरीपेशा लोग को नया विकल्प मिल सकता है। कारोबारियों की सक्रियता बढ़ेगी। राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए समय अनुकूल है। कद बढ़ने का योग बन रहा है। निजी संबंधों में सावधान रहें। किसी करीबी से रिश्ते खराब हो सकते हैं। शिक्षा के लिए बाहर जाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है।

मकर

कारोबारियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। निवेश करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें। अभी नुकसान होने का खतरा है। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। घूमने फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। नया घर खरीदने का विचार मन में आ सकता है।

कुंभ

करियर के लिहाज से आज का समय अच्छा रह सकता है। नई नौकरी मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। मौसमी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाह प्रस्तावों को लेकर फिलहाल किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखाएं।

मीन

कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए कठिन स्थिति बन सकती है। अधिकारियों के साथ संबंध बिगड़ने का खतरा है। सतर्क रहें और विवाद को टालने का प्रयास करें। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को सफलता मिल सकती है। परिवारजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

नोट- 28 मार्च का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें- मंत्र करे हर समस्या का समाधान, अवश्य प्रयोग करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here