28 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

60
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 28 October : 28 अक्टूबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

28 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- सप्तमी दिन के 12.49 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु सुबह के 09.42 बजे तक। योग- साध्य रात के 02.21 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.30 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.39 बजे। राहुकाल- दिन के 01.28 से 02.52 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.42 से 12.27 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

29 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- अष्टमी दिन के 02.09 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य दिन के 11.39 बजे तक। योग- शुभ रात के 02.00 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.31 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.38 बजे। राहुकाल- सुबह के 10.41 से 12.05 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.42 से 12.27 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

28 अक्टूबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 28 अक्टूबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आपके लचीले स्वभाव के कारण उसका लाभ सम्मान के रूप में तो मिलेगा। लेकिन इस चक्कर में विरोधियों की बातों का प्रति उत्तर नहीं देने से विरोधी पक्ष आगे ज्यादा उद्दंडता कर सकता है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) घर-बाहर आज अधिकतर कार्यों में वैचारिक मतभेद रहेंगे। महिलाएं गलती करने पर लीपापोती करेंगी लेकिन सफल नहीं होंगी। नौकरीपेशा लोगों को लापरवाही से कार्य करने पर अधिकारियों की डांट सुननी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- ग्रह और वास्तु दोष को मामूली उपायों से सुधारें

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आर्थिक रूप से आज का दिन आपकी आशाओं पर खरा उतरेगा। उधारी के व्यवहार आपको कुछ समय के लिए परेशान करेंगे। घर में धर्म-कर्म के आयोजन होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना भी बनाएंगे।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आपका स्वभाव संपर्क में आने वाले लोगों को आश्चर्यचकित कर देगा। अपना मतलब साधने के लिए आप किसी की चापलूसी करने से भी परहेज नहीं करेंगे। लोगों को आपका व्यवहार हितैषी लगेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 28 अक्टूबर 2021 का राशिफल आर्थिक रूप से आपके अनुकूल है। धन लाभ के अवसर हाथ में आ सकते हैं। निवेश के लिए उत्तम दिन है। महिला जातक अपनी अति महत्वाकांक्षा के कारण दुखी होंगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) व्यवसायियों के लिए दिन अनुकूल है। उगाही से लाभ होगा। काफी समय से फंसा धन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में महिला सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख के साधनों की खरीद करेंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) लोगों को पहचानने में सतर्क रहें। अपनापन जताकर लोग आपके निकट आने का प्रयास करेंगे। उनसे सतर्क रहे क्योंकि उनमें स्वार्थ सिद्धि की भावना रहेगी। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति कराने वाला रहेगा। धन संबंधित परेशानी आज नहीं रहेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। खान-पान में सतर्कता बरतें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी लेकिन जिम्मेदारी का बोझ बढ़ने से व्यस्तता बढ़ जाएगी। परिवार में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज शांति और संयम से काम लें। दूसरे की गलती के बाद भी विवाद को टालने के लिए छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें। दिन भर कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन भाग्योदय कारक है। जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। यदि कोई पुराना विवाद चल रहा है तो उसका आपके पक्ष में समाधान निकलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कार्यक्षेत्र में परिश्रम के अनुसार लाभ मिलने से संतोष रहेगा। नए कार्यों में निवेश कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति के मामलों में उलझने रहेंगी। परिवार के सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा।

नोट- 28 अक्टूबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- नौ ग्रहों के प्रभाव और बीमारियों से संबंध जानें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here