28 सितंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

81
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 28 September : 28 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

28 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- सप्तमी शाम के 06.16 बजे तक। नक्षत्र- मृगशिरा रात के 08.44 बजे तक। योग- व्यतिपात शाम के 05.51 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.12 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.11 बजे। राहुकाल- दिन के 03.11 से 04.41 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.48 बजे से 12.35 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

29 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- अष्टमी रात के 08.29 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा रात के 11.26 बजे तक। योग- वरीयान शाम के 06.35 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.09 बजे। राहुकाल- दिन के 12.11 से 01.41 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

28 सितंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 28 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) अपने लटके हुए कार्यों को आलस्य की वजह से छोड़ सकते हैं। जबकि उनको पूरा करना आवश्यक है। पारिवारिक सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे। इससे वे आपसे नाराज हो सकते हैं। इसलिए सावधान रहें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) सामान्य दिन में आपको अपने कार्यों में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। इसलिए आपको पूरी योजना के साथ लंबित कार्यों में आगे बढ़ना चाहिए।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) जल्दबाजी के चक्कर में दिन के प्रारंभ में किसी कार्य को करने पर नुकसान हो सकता है। आज पूरे धैर्य से सोच-विचार कर काम करने पर ही व्यवसाय अथवा अन्य कार्यों में लाभ पाया जा सकेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) व्यापार के लिए आज आपके निर्णय उपयोगी सिद्ध होंगी। भावी योजना पर भी विचार कर सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की सहायता के लिए आगे आना पड़ सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 28 सितंबर 2021 का राशिफल अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में दिल और दिमाग दोनों को खोल कर ही निर्णय लें। तभी सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज का दिन सतर्क रहने का है। विशेष रूप से वाणी और व्यवहार नियंत्रित रखें। संतान से वाद-विवाद हो सकता है। यदि आपकी गलती हो, तो उसे मानें। शाम किसी प्रियजन से मुलाकात होगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। यदि आपका किसी नजदीकी से मनमुटाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। परिवार में कोई सुखद सूचना मिल सकती है। इससे माहौल अच्छा रहेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। यदि किसी में लेनदेन करने की योजना बना रहे हैं, तो उसे फिलहाल टाल दें। आर्थिक मामलों में आपको नुकसान हो सकता है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन तनावपूर्ण है। इसका असर आपकी मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है। यदि तनाव से उबर कर बेहतर काम कर सकें तो कार्यक्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करेंगे। इसका भविष्य में लाभ मिलेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज बिना बात की चिंता सता सकती है। अपने परिवार के सदस्यों के लिए थोड़ा चिंतित रहेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन आपके लिए मिला-जुला फल लेकर आया है। यदि आपका कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको मधुरता बनाए रखनी होगी। ऐसा नहीं करने पर विवाद लंबे समय तक चल सकता है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपके लिए व्यस्तता वाला रहेगा। अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। हालांकि व्यस्तता के कारण कुछ थकान महसूस करेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने का आवश्यकता है।

नोट- 28 सितंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- बिना जन्मकुंडली व पंडित के जानें ग्रहों की स्थिति और उनके उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here