29 जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

92
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 29 january : 29 जनवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

29 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वादशी रात के 08.37 बजे तक। नक्षत्र- मूल रात के 02.49 बजे तक। योग- व्याघात शाम के 06.03 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.11 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.58 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.53 से 11.14 बजे तक। अभिजीत- 12.13 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

30 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- त्रयोदशी शाम के 05.28 बजे तक। नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा रात के 12.23 बजे तक। योग- हर्षण दिन के 02.26 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.10 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.59 बजे। राहुकाल- शाम के 04.38 से 05.59 बजे तक। अभिजीत- 12.13 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

29 जनवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें 29 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला फल वाला  रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको सतर्क होकर कार्य करना चाहिए। क्योंकि आपके शत्रु आज आपको परेशान करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करेंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) यदि आज आपने कोई अहम निर्णय लिया, तो वह आपको भविष्य में पीड़ा दे सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होने का योग है।

यह भी पढ़ें- ग्रह और वास्तु दोष को मामूली उपायों से सुधारें

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आप पर अहम जिम्मेदारी आ सकती है। आप अपने सभी पुराने व लंबे समय से लटके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। प्रेमी जोड़े आज अपने साथी के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आय के नए स्रोत की योजना बना सकते हैं। इसे किसी से शेयर नहीं करें। यदि ऐसा किया, तो वह आपके कार्य की प्रगति में बाधा डाल सकता है। कामकाज में किसी भी तरह के जोखिम उठाने से बचें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज किसी रचनात्मक काम में आपकी रुचि बढ़ी दिखेगी। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 29 जनवरी 2022 का राशिफल सतर्क रहने का है। तभी सफलता मिल सकेगी। कामकाज में अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही बड़े फैसला करें। आवश्यक न हो तो आज वाहन नहीं चलाएं।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज आपको किसी से भी वाद-विवाद में नहीं उलझना चाहिए। यदि ऐसा किया तो आपको किसी कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी को भी धन उधार देने से बचना होगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) अपनी पूर्व में की गई गलतियों से आज आपको कुछ सीखने को मिलेगा। इस कारण आप भविष्य में उस गलती को दोहराने से बचेंगे। इसके बाद स्थितियां आपके पक्ष में आने लगेंगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) शुभ समाचार मिलने से आज मन में प्रसन्नता रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। स्वयं को व्यर्थ के विवादों से दूर रखें। अन्यथा ये आपकी परेशानी के कारण बन सकते हैं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने अफेयर को लेकर काफी एक्साइटेड रहेंगे। लेकिन आज उनके परिवार के सदस्य इस रिश्ते को मंजूरी नहीं देंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको लाभ व हानि दोनों ही देखने को मिलेंगे। फिर भी मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज आशाजनक परिणाम मिलेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कामकाज में सतर्कता बरतें। अन्यथा कार्यक्षेत्र में आपकी फजीहत हो सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े जातकों को सफलता मिलेगी। घरेलू  वातावरण थोड़ा  गर्म होने के बाद ही शांत हो पाएगा।

नोट- 29 जनवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here