29 जुलाई 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

107
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

rashifal and panchang of 29 July : 29 जुलाई 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

29 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- षष्ठी पूरा दिन पूरी रात के बाद तड़के 03.54 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद दिन के 12.03 बजे तक। योग- सुकर्म रात के 08.03 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.41 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.14 बजे। राहुकाल- दिन के 02.09 से 03.51 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

30 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- सप्तमी पूरा दिन पूरी रात के बाद सुबह के 05.40 बजे तक। नक्षत्र- रेवती दिन के 02.03 बजे तक। योग- धृति रात के 08.20 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.41 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.13 बजे। राहुकाल- दिन के 10.46 से 12.27 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

29 जुलाई का राशिफल

पढ़ें 29 जुलाई 2021 का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) परिवार में यदि कोई समस्या पैर पसारे हुए थी, तो उसका आज का समाधान होगा। व्यवसाय में किसी नजदीकी के सहयोग से काम बनने के योग दिख रहे हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। आपका स्वास्थ्य भी परेशान कर सकता है। बाहर के खाने-पीने से दूर रहें। शाम को किसी प्रियजन के साथ समय व्यतीत करेंगे।

यह भी पढ़ें- आठवीं महाविद्या बगलामुखी शत्रुनाश व स्तंभन में बेजोड़

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन चुनौती के साथ ही उपलब्धि वाला हो सकता है। विरोधियों की खींचतान के बीच आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इससे आपका कद बढ़ेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) शिक्षा और प्रतियोगिता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। उन्हें विशेष उपलब्धि मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को सतर्क रहना होगा। परेशानी हो सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। आज किसी अधिकारी से कहासुनी होती है, तो अधिक सतर्क रहें। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 29 जुलाई 2021 का राशिफल आपके अनुकूल है। पुरानी और लटकी योजनाएं पूरी होने की संभावना है। आपको इसका अपेक्षित लाभ मिलेगा। कला-संस्कृति से जुड़े लोगों को नए लाभकारी अवसर मिलेंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा। आज आपको चारों ओर से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अतः उचित होगा कि आज उसी से संबंधित कार्यों को पहले पूरा करने की कोशिश करें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) व्यवसायियों के लिए दिन अनुकूल है। कारोबार विस्तार की योजना बनेगी। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान के भविष्य से संबंधित कुछ योजनाओं पर आज विचार-विमर्श कर सकते हैं।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन आपके लिए थोड़ा कष्टदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ रहेगा। इस दौरान शारीरिक परेशानी का भी खतरा है। यदि ऐसा होता है, तो आप शीघ्र चिकित्सक से परामर्श लें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आर्थिक रूप से दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। धन लाभ होगा। यदि निवेश की योजना है, तो किसी विशेषज्ञ से राय अवश्य लें। अन्यथा बाद में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) निर्णय के लिए दिन उत्तम फल वाला है। यदि आज आप कोई स्थायी संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए अच्छा समय है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज स्थिति थोड़ी परेशान करने वाली हो सकती है। आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। अन्यथा आपके सभी कार्य बिगड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से वाद-विवाद हो सकता है।

नोट- 29 जुलाई 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- भगवान शिव की उपासना का महीना सावन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here