29 जून का राशिफल और दो दिन का पंचांग

126
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 29 June : 29 जून का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

29 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- कृष्ण। तिथि- पंचमी दिन के 01.22 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा रात के 01.02 बजे तक। योग- प्रीति दिन के 12.21 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.26 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.23 बजे। राहुकाल- दिन के 03.54 से 05.38 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.57 बजे से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

30 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- कृष्ण। तिथि- षष्ठी दिन के 01.18 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद रात के 02.03 बजे तक। योग- आयुष्मान दिन के 11.15 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.26 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.23 बजे। राहुकाल- सुबह के 12.25 से 02.09 बजे तक। अभिजीत नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

29 जून का राशिफल

पढ़ें 29 जून का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र भी बढ़ा हुआ दिखेगा। इससे आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) गैरजरूरी खर्च अधिक हो सकते हैं। आज विवाद को बढ़ावा नहीं दें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने से बचें। कामकाज के दृष्टिकोण से दिन अच्छा है। लक्ष्य को पा लेंगे। कारोबारियों को लाभ होगा।

यह भी पढ़ें- मंत्र करे हर समस्या का समाधान, अवश्य प्रयोग करें

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। नौकरी पेशा लोगों पर दिन भर कार्यभार अधिक रहेगा। काम को निपटाने में जल्दबाजी नहीं करें। खतरा हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पुराना रोग उभर सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। स्थिति थोड़ी विपरीत हो सकती है। अपने धैर्य और मधुर व्यवहार से आप बाधाओं को समाप्त करने में सफल रहेंगे। किसी प्रिय से अप्रत्याशित मदद मिल सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) कार्यस्थल पर स्थिति में सुधार होगा। लंबित योजना लागू कर सकेंगे। आपके प्रदर्शन से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आज आप मित्रों या रिश्तेदारों का सहयोग करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज आपकी कानूनी अड़चनें दूर होंगी। कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आपको भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 29 जून का राशिफल अनुकूल नहीं है। अपने क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। अन्यथा परेशानी हो सकती है। आज दुर्घटना का भी खतरा है। लेन-देन में सतर्कता बरतें। नुकसान का खतरा है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के प्रयास सफल होंगे। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। पदोन्नति भी मिल सकती है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) नौकरीपेशा लोगों को विरोधी परेशान करेंगे। हालांकि वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आपको आज अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखना होगा। तभी अपेक्षित सफलता मिल सकेगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता की स्थिति बनेगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। उनका कद बढ़ेगा। जोखिम वाले फैसले और कार्य को टालें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) भूमि और भवन के सौदे करने वाले को बड़ा लाभ मिल सकता है। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। कामकाज को बढ़ाने के प्रयास सफल भी रहेंगे। विरोधियों को मुंह की खानी पड़ेगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें। विशेष रूप से महत्वपूर्ण कागज पत्रों को संभाल कर रखें। अन्यथा बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। परिवार के वरिष्ठ को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

नोट- 29 जून का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- बिसरख में नहीं होता रावण दहन, रामलीला भी नहीं होती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here