29 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

76
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 29 March : 29 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

29 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वादशी दिन के 02.38 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा दिन के 11.28 बजे तक। योग- साध्य दिन के 03.14 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.37 बजे। राहुकाल- दिन के 03.32 से शाम के 05.04 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 12.01 से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

30 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- त्रयोदशी दिन के 01.19 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा दिन के 10.49 बजे तक। योग- शुभ दिन के 01.03 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.38 बजे। राहुकाल- दिन के 12.26 से 01.59 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

29 मार्च 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 29 मार्च 2022 को कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) यदि लंबे समय से किसी नौकरी, पद या फिर किसी जगह पर जाने के लिए प्रयास कर रहे थे तो उसमें आज निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। इसलिए आपको इस दिशा में अपनी पूरी शक्ति लगा देनी चाहिए।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। उनका धैर्य से सामना करें। छोटी-मोटी बातों को तूल देने के बदले अपने लक्ष्य पर फोकस करें।

यह भी पढ़ें- भौतिक युग में चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई भी महत्वपूर्ण

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन चुनौती भरा रहेगा। गुप्त विरोधियों से सावधान रहें। पैसे के लेन-देन में सतर्कता बरतें। परीक्षा की तैयारी में जुटे युवाओं को सुखद समाचार मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय शुभ साबित होगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) साझेदारी में व्यवसाय चलाने वाले के लिए आज का दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी लेकिन आप इसका समाधान निकालने में पूर्णतः सफल रहेंगे। इसके बाद स्थितियों में चमत्कारिक रूप से सुधार होगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 29 मार्च 2022 का राशिफल सतर्क रहने का है। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन हो या प्रेम संबंध उसमें पूरी तरह से ईमानदार रहें।  अपने साथी की भावनाओं की अनदेखी करना घातक होगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला है। आज प्रारंभ में आय के नए स्रोत बनेंगे। फिर अचानक खर्च बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकालने में सफल होंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आर्थिक रूप से दिन थोड़ा परेशान करने वाला है। सीमित आय और अधिक व्यय के कारण चिंताएं घेरे रहेंगी। किसी से भी कर्ज लेने से बचने की कोशिश करें। अन्यथा धन वापस लौटाना कठिन होगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन अनुकूल है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। ध्यान रहे कि आप किसी शार्टकट में नहीं फंसें। सफलता या लाभ पाने के लिए गलत कदम उठाने पर आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। सत्ता पक्ष से बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। साझेदारी में यदि कोई कार्य शुरू करने जा रहे हैं तो कागजी कार्रवाई ठीक तरह से कर लें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी प्रियजन से आपकी कमी के कारण विवाद होने का खतरा है। कार्यक्षेत्र में आज आपके बेहतर प्रदर्शन से अच्छे परिणाम मिलेंगे। निवेश से लाभ होगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। यह समय आपके आंतरिक संसाधन में वृद्धि के संकेत दे रहा है। लोगों के साथ संबंध अच्छे बनेंगे। भविष्य के लिए समय निर्णायक होगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आप अपनी बौद्धिक शक्तियों के विकास व समाज में प्रभाव बढ़ाने के लिए भरपूर प्रयास करेंगे। लोग आपकी वाणी और कौशल के कायल होंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

नोट- 29 मार्च 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- गणेश के अद्भुत मंत्र और उसकी प्रयोग विधि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here