29 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

10
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 29 October : 29 अक्टूबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

29 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- अष्टमी दिन के 02.09 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य दिन के 11.39 बजे तक। योग- शुभ रात के 02.00 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.31 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.38 बजे। राहुकाल- सुबह के 10.41 से 12.05 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.42 से 12.27 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

30 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- नवमी दिन के 02.43 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा दिन के 12.52 बजे तक। योग- शुक्ल रात के 01.00 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.32 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.37 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.18 से 10.41 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.42 से 12.27 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

29 अक्टूबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 29 अक्टूबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) राजनीति के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। व्यवसायी अपने कामकाज में किसी तरह का कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो वह उत्तम लाभ देने वाला होगा। इस दिशा में आगे बढ़ें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह आपको प्रसन्नता देकर जाएगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज उत्तम सफलता प्राप्त होगी। धन लाभ संभव है।

यह भी पढ़ें- योग मुद्राओं के अनगिनत लाभ, बदल जाएगी जिंदगी

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) भविष्य को लेकर आप यदि आज कोई लंबित योजना लागू करना चाह रहे हैं तो बेहिचक करें। वह आपको भरपूर लाभ देगी। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपकी धन संबंधी चिंता कम होगी।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आप अपने परिवार वाले की इच्छा की पूर्ति करने का प्रयास करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना भी फलीभूत होगी। आज किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। इससे आप तनाव में आ सकते हैं।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 29 अक्टूबर 2021 का राशिफल मिला-जुला फल लेकर आया है। दांपत्य जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। आपको अपने भाई के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज आप अपने किसी अधूरे कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे। शाम का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को तनाव मिल सकता है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन आपके लिए थोड़ी परेशानी लेकर आएगा। यदि आप किसी डील को अंतिम रूप देने जा रहे हैं, तो उसे टाल दें। अन्यथा वह पूरी नहीं होने से आपको निराशा हाथ लग सकती है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। कोई प्रियजन आज आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को अपने गुरुजन के साथ की आवश्यकता होगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। यदि ऐसा हो तो उसे दूर करने के लिए तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके लिए कोई बड़ा लाभ देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। इससे आपका कद बढ़ेगा। उच्च शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आपने अपने कामकाज के लिए जो भी योजना बनाई है, वह आपको लाभ देगी। जीवनसाथी को आज कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। आपको अपने किसी प्रियजन की बात का बुरा लग सकता है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन आपके लिए मिला-जुला फल वाला है। आज आपको नौकरी में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। वरिष्ठ अधिकारी की मदद से वह तनाव समाप्त होगा। इसके कारण आप प्रसन्न होंगे।

नोट- 29 अक्टूबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- स्वयंसिद्ध शाबर मंत्र के प्रयोग से हर समस्या होगी दूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here