29 सितंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

79
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 29 September : 29 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

29 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- अष्टमी रात के 08.29 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा रात के 11.26 बजे तक। योग- वरीयान शाम के 06.35 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.09 बजे। राहुकाल- दिन के 12.11 से 01.41 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

30 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- नवमी रात के 10.08 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु रात के 01.33 बजे तक। योग- परिघ शाम के 06.53 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.08 बजे। राहुकाल- दिन के 01.40 से 03.10 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.47 से 12.35 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

29 सितंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 29 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन ठीक-ठाक है। कामकाज के लिहाज से समय औसत लेकिन व्यस्तता वाला रहेगा। संतान के भविष्य से संबंधित आज कोई निर्णय लेना पड़ सकता है। शाम को अपने मित्रों के साथ मौज-मस्ती करेंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) व्यापार करने वाले के दिमाग में आज कुछ नए विचार आएंगे। यदि इस दिशा में काम किया तो इससे आप आय को बढ़ा सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रहेगा। बदले में संतुष्टि भी नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें- पंच तत्व का शरीर में संतुलन कर जीवन बनाएं सुखी

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आर्थिक रूप से समय अनुकूल नहीं है। आकस्मिक खर्च का योग है। आपको आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर चलना होगा। अन्यथा भविष्य में परेशानी संभव है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया तो वह आपको सफलता देगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे विद्यार्थियों को सफलता अवश्य मिलेगी। संतान को उत्तम कार्य करते देख आपको प्रसन्नता होगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 29 सितंबर 2021 का राशिफल मिश्रित फल वाला है। परिवार में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो सतर्क रहें।  उसमें चोरी या सामान खोने का भय बना रहेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) व्यापारियों को कुछ अलग कर दिखाने के जज्बा से आपको उल्लेखनीय सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बनता हुआ काम बिगड़ सकता है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज भाग्य आपके साथ है। आपका प्रयास आपको उन्नति की ओर लेकर आएगा। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। उचित होगा कि पुरानी लंबित कामों को आज पूरा कर लें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उपयुक्त समय है। निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिलेगा। यदि आज आप किसी से उधार लेने का मन बना रहे हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आपके नाम है। आपके पराक्रम और प्रभाव में वृद्धि होगी। कामकाज में आज आप आगे बढ़ने के लिए जिस काम में हाथ डालेंगे, वह भविष्य में आपको मजबूती देगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। विशेष रूप से कामकाज के क्षेत्र में। अन्यथा आपके विकास में बाधा आ सकती है। परिवार में भी आज आपका किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। आपको अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके इससे निपटना होगा। संतान पक्ष की ओर से थोड़ी चिंता हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। सचेत रहें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अनुकूल है। आज जो भी कार्य शुरू करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। निवेश के लिए समय उत्तम है। आज का निवेश आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

नोट- 29 सितंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- ग्रह और वास्तु दोष को मामूली उपायों से सुधारें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here