तीन जून का राशिफल और दो दिन का पंचांग

478
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 3 June : तीन जून का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

03 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- नवमी रात के 02.22 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद शाम के 06.35 बजे तक। योग- प्रीति रात के 02.24 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.16 बजे। राहुकाल- दिन के 02.03 से 03.47 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.52 बजे से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

04 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- दशमी पूरा दिन पूरी रात। तड़के 04.07 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद रात के 08.47 बजे तक। योग- आय़ुष्मान रात के 02.50 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.16 बजे। राहुकाल- दिन के 10.35 से 12.20 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.52 बजे से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

तीन जून का राशिफल

पढ़ें दो जून का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) राजनीति और नवीन कार्य की योजना बन सकती है। धर्मस्थल के भ्रमण का योग बन रहा है। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से अशांति संभव। अधिकारी का सहयोग मिलेगा। वाणी और व्यवहार को नियंत्रित रखें। क्रोध से नुकसान होने का खतरा है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय में लाभ का योग है। कहीं भ्रमण की योजना बन सकती है। दांपत्य सुख में कमी संभव है। धार्मिक कार्य में संलग्नता रहेगी। दोपहर बाद वाहन चालने के दौरान सतर्क और संयमित रहें। दुर्घटना का खतरा है।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कारोबारियों के कामकाज में वृद्धि होगी। सत्ता का सहयोग और अपनों का साथ मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाले को विरोधी परेशान करेंगे। अनावश्यक विवादों, विशेष रूप से दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से बचें। अन्यथा समस्या में फंस सकते हैं।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) वाहन, मशीनरी और अग्नि से संबंधित कार्यों में लापरवाही नहीं बरतें। आज व्यापार अच्छा चलेगा। घर और बाहर से संबंधित कर्तव्य के निर्वहन में सफलता मिलेगी। अच्छी संगति का फल मिलेगा। व्यावसायिक समस्या के निदान से आय में प्रगति संभव होगी। वाहन चालने में सतर्क रहें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश करना लाभदायक रहेगा। लंबी यात्रा का योग है। अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता के साथ आय में वृद्धि के रास्ते खुलेंगे। मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। रुके धन की प्राप्ति होगी। अपयश व अपव्यय से बचें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन मिश्रित फल वाला है। भावना में बहकर कोई निर्णय नहीं लें। निर्णय से पहले वरिष्ठ जनों की सलाह अवश्य लें। अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। कुछ दिनों से चल रही व्यावसायिक समस्या का निदान होगा। घर में सुख शांति का क्रम बनेगा। भूमि भवन क्रय संबंधी चर्चा होगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) तीन जून का राशिफल औसत है। पुराने मित्र से मिलकर खुशी मिलेगी। उत्सव में सहभागिता एवं धार्मिक कार्यों में रुचि बनेगी। राजकाज में सफलता एवं धनप्राप्ति का योग है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। न्यायिक कार्य में सफलता संभव है। वाहन चलने के दौरान सतर्क रहें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आर्थिक रूप से दिन ठीक नहीं है। विशेष रूप से लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी को पैसे देने पर डूब सकता है। कारोबार में विकास के लिए नजदीकी लोगों के साथ विचार-विमर्श होगा। घर में खुशी का माहौल बनेगा। कोई मनोरथ पूर्ण होने का योग बन रहा है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) नए लोगों से संपर्क बनेगा। आपके परिचय क्षेत्र में वृद्धि होगी। इसके साथ ही राजनीतिक प्रयास सफल होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति होगी। आध्यात्मिक प्रयास सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी की सलाह पर ध्यान दें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) कार्यक्षेत्र में आज स्थित सुधरने लगेंगी। एक-एक करके आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। कामकाज में संतान या छोटे भाई का साथ मिलेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। फायदा होगा। अपने और परिवार के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पुरानी समस्या उभर सकती है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र क्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा। संतान से कोई सुखद सूचना मिल सकती है। राजकाज के क्षेत्र में सफलता मिलने का योग है। वाणी पर संयम रखें। अन्यथा अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं।  दांपत्य सुख में कमी संभव है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कारोबारियों को लाभ होगा। बिगड़े संबंध सुधरेंगे। राजकाज में सफलता का योग है। भविष्य के लिए नई योजना बनेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरीपेशा को रोजगार के प्रति चिंता रहेगी। इष्ट मित्र का साथ मिलेगा। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

नोट- तीन जून का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- राशि के आधार पर जानें अपना व्यक्तित्व और भाग्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here