30 अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

93
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 30 April : 30 अप्रैल 2022  राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

30 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- अमावस्या रात के 01.57 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी रात के 08.13 बजे तक। योग- प्रीति दिन के 03.20 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.41 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.56 बजे। राहुकाल- दिन के 09.00 से 10.39 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.52 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

एक मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- प्रतिपदा अगले दिन तड़के 03.25 बजे तक। नक्षत्र- भरणी रात के 10.11 बजे तक। योग- आयुष्मान दिन के 03.19 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.41 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.56 बजे। राहुकाल- संध्या के 05.17 से 06.56 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.52 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

30 अप्रैल 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 30 अप्रैल 2022 राशिफल को कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) योजनाओं को रूप देने के लिए दिन ठीक है। लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे। आपके व्यवहार की वजह से सामजिक मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी लोग आपके कार्य से प्रभावित होकर महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दे सकते हैं। जोखिम वाले कार्यो से भी अप्रत्याशित लाभ मिलेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) हर कार्य को सफलतापूर्वक करेंगे इसमे सफल भी रहेंगे। कारोबार में धन लाभ के साथ ही मान-सम्मान की भी प्राप्ति होगी। नौकरी के लिए प्रयासरत लोग हतोत्साहित न हो कर प्रयास करते रहें। कुछ नए लोगों की वजह से लाभ कमाने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा। खर्च कम रहने से धन संचय कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें- दुर्गा का हर रूप करती हैं ग्रह शांति, जानें ब्रह्मचारिणी के बारे में

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कार्यक्षेत्र में कार्य बिना किसी दबाव के होते जायेंगे। कारोबार में अकस्मात लाभ की प्राप्ति से उत्साहित हो सकते हैं। रहेंगे। कारोबारी निवेश करने से पहले अनुभवियों की सलाह ले लें। परिवार वालों के साथ लम्बे समय बाद समय बिताने का मौका मिलेगा। जिससे ख़ुशी अनुभव करेंगे।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) 30 अप्रैल 2022 राशिफल। परोपकारी स्वाभाव के बने रहेंगे। कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है सतर्क रहें। महत्त्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें अन्यथा लटक सकता है। आर्थिक रूप से दिन संतोषजनक रहेगा। संतान के व्यवहार से परेशान रहेंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) सोचे हुए सभी कार्य पुरे नहीं हो पाएंगे फिर भी मन में संतोष की भावना रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को कई बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी भी कार्य को योजनाबढ़ तरीके से करें। संध्या बाद कारोबारिक स्थिति सामान्य होने लगेगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन अनुकूल रहेगा। सभी कार्य बिना बाधा के पूर्ण होते जाएंगे। अति उत्साहित होने से बचें अन्यथा अपना बड़ा नुकसान कर सकते हैं। कारोबारियों को पुराने निवेश से धन की आमद होगी। कारोबारी वर्ग जोखिम लेने से बचें निकट भविष्य में हानि हो सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन ठीक रहेगा। किसी और के विवाद में पड़ने से बचें हो सकते तो अपनी किसी भी तरह की टिप्पणी भी न दें। आप भी विवाद में पद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कार्य उलझ सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन मिश्रित रहेगा। घर में कोई विवाद गहरा सकता है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) व्यवहार विवेकपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपको गंभीरता से लेंगे। लाभ के अवसर काम मिलेंगे। जो मिलेंगे उनका भी आशुकूल लाभ नही उठा पाएंगे। संध्या के आसपास कहीं से अकस्मात धन प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। खान-पान संयमित रखें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) पारिवारिक समस्याओं से जूझते रहेंगे। परिवार में किसी कारण भाई-बहन से खींचतान बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम करने में मन नहीं लगेगा। धन के मामले में निराशा हाथ लग सकती है। मेहनत के बाद भी उचित फल नही मिल पायेगा। सहयोगी अथवा अधिकारियों से भी अनबन होने से अव्यवस्था बढ़ेगी। क्रोध को वश में रखें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आर्थिक दृष्टिकोण से दिन पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। सामाजिक व्यक्तित्त्व में विकास आएगा। ना चाहते हुए भी किन्हीं चीज़ों पर खर्च करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्य ख़त्म करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। सरकारी कार्यो में बाधा उत्पन्न हो सकती है संभव हो तो अभी के लिए टाल दें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन मिश्रित फल देगा। दिन के आरंभ में थोड़ा आलस्य हावी रहेगा। अधूरे कार्यो को पूर्ण करने की चिंता रहने से कार्यो में निष्ठा से लग जाएंगे। कारोबारियों को लाभ के लिए शाम तक इंतजार करना पड़ेगा। सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्यवाही लटक सकती है। धन लाभ हो सकता है। थकान को छोड़ सेहत सामान्य रहेगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो)प्रत्येक कार्य को पूरा करने में विलंब होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारयों से खरी-खोटी सुननी पड़ सकती है। धन लाभ के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरीपेशा लोग अधूरे कार्यो को पूर्ण करने में व्यस्त रहेंगे। दाम्पत्य जीवन मे संध्या बाद आत्मीयता बढ़ने से राहत मिलेगी।

नोट- 30 अप्रैल 2022 राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियों में शाबर मंत्र लाजवाब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here