30 दिसंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

86
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 30 December : 30 दिसंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

30 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- एकादशी दिन के 01.40 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा रात के 12.34 बजे तक। योग- धृति रात के 09.50 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.34 बजे। राहुकाल- दिन के 01.41 से 02.59 बजे तक। अभिजीत- 12.03 से 12.44 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

31 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वादशी दिन के 10.39 बजे तक। नक्षत्र- अनुराधा रात के 10.04 बजे तक। योग- शूल शाम के 06.01 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.35 बजे। राहुकाल- दिन के 11.07 से 12.24 बजे तक। अभिजीत- 12.04 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

30 दिसंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 30 दिसंबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा में आ रही अड़चनें दूर होने के योग हैं। आज आपको अपने किसी प्रियजन के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज आपको किसी भी प्रकार के जोखिम वाले कार्यों को करने से बचना होगा। यदि आज किसी कार्य में जोखिम उठाया, तो वह भविष्य में आपको नुकसान पहुंचा सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

यह भी पढ़ें- भौतिक युग में चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई भी महत्वपूर्ण

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला फल लेकर आया है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही मन अनैतिक साधनों से कमाई की ओर आकर्षित होगा। इससे आपकी स्थिति खराब हो सकती है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। यदि विद्यार्थियों ने इस समय कोई परीक्षा दी है, तो उसका अच्छा परिणाम उन्हें प्राप्त होगा। परिवार में कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 30 दिसंबर 2021 का राशिफल मिला-जुला फल वाला है। आज आप भविष्य की महत्वपूर्ण योजना पर विचार कर उसे अंतिम रूप दे सकते हैं। किसी प्रियजन के कारण आपका मन विचलित हो सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज का दिन आपके लिए सतर्क रहने का है। धोखा हो सकता है। यदि आपको कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत सोच विचार करें। यात्रा के दौरान सावधान रहें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन आपके लिए उत्तम फलदायक है। आज आपको अपनी मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। घर-परिवार में चल रही समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। उन्हें आज उत्तम सफलता मिल सकती है। शाम को आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन व्यय होगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए मार्ग खोलेगा। आज घर का कोई सदस्य जिद पर अड़ कर अपनी बात मनवा सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। खान-पान में सतर्कता बरतें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) नौकरीपेशा लोगों को सफलता का योग है। यदि आज आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे पूरा करना पड़ेगा। आज आप अपनी कुछ निजी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते हैं।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) तत्काल फल के लिहाज से आज का दिन अनुकूल नहीं है। हालांकि इसमें बेहतर भविष्य की नींव पड़ सकती है। आज आपके परिश्रम का फल आपको कुछ समय बाद ही मिल सकेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन अनुकूल है। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग है। आज निवेश करने पर अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के समक्ष चुनौतियां आ सकती हैं।

नोट- 30 दिसंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- पंच तत्व का शरीर में संतुलन कर जीवन बनाएं सुखी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here