30 जुलाई 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

130
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 30 July : 30 जुलाई 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

30 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- सप्तमी पूरा दिन पूरी रात के बाद सुबह के 05.40 बजे तक। नक्षत्र- रेवती दिन के 02.03 बजे तक। योग- धृति रात के 08.20 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.41 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.13 बजे। राहुकाल- दिन के 10.46 से 12.27 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

31 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अष्टमी पूरा दिन पूरी रात। नक्षत्र- अश्विनी दिन के 04.38 बजे तक। योग- शूल रात के 09.02 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.42 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.13 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.05 से 10.46 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

पढ़ें 30 जुलाई का राशिफल

30 जुलाई 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आपको अपनी बुद्धिमता और योग्यता का भरपूर लाभ मिलेगा। शारीरिक चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी। आपके हर काम में संतुलन और समझदारी का मिश्रण दिखेगा। इससे आपको संतुष्टि मिलेगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपके अनुकूल है। सामाजिक क्षेत्र में आपका योगदान सराहनीय होगा। आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी। इसे देखकर आपके विरोधी परेशान रहेंगे। वे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मनु स्मृति : सामाजिक समरसता का देती है संदेश

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आप अपने भाग्य और कर्म के संतुलन से सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। आपका कद बढ़ सकता है। पारिवारिक सुख में भी बढ़ोतरी होगी। किसी से मतभेद का खतरा है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। यात्रा का योग बन रहा है। आज शरीर में आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में एकाग्र नहीं हो पाएंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आय-व्यय का संतुलन बना रहेगा। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। रोजगार के क्षेत्र में मन में नया जोश देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान का ध्यान रखें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 30 जुलाई 2021 का राशिफल ठीक-ठाक है। कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी। नए लोगों से मित्रता हो सकती है। उसका लाभ मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन अनुकूल है। आज आपका प्रदर्शन और व्यक्तित्व उभरेगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। लाभदायक यात्राएं होंगी। व्यवसाय में लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन व्यस्तता में बीतेगा। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही फल मिलेगा। अनायास किसी लाभ की आशा नहीं करें। आप समझदारी से अपने जीवन को सुखमय बनाने का प्रयास करेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज भाग्य आपके अनुकूल है। कम मेहनत में भी बड़ा लाभ मिल सकता है। आप अपने काम को अपनी इच्छानुसार करेंगे। अवसर का लाभ उठाएं। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) दिन थोड़ी परेशानी वाला होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। विरोधी परेशान करेंगे। परिवार की भी अपेक्षा बढ़ेगी। इस दौरान यात्रा करनी पड़ सकती है। इसमें कोई विशेष लाभ नहीं होगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) व्यवसायियों के लिए दिन अच्छा है। भरपूर लाभ होगा। काफी समय से रुका हुआ माल अचानक से बिकने लगेगा। इससे लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। जातक की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। आवास संबंधी समस्या फिर से उभर सकती है। हालांकि घर-परिवार का माहौल अच्छा होगा। आपस में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।

नोट- 30 जुलाई 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- बिना जन्मकुंडली व पंडित के जानें ग्रहों की स्थिति और उनके उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here