30 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

10
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 30 October : 30 अक्टूबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

30 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- नवमी दिन के 02.43 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा दिन के 12.52 बजे तक। योग- शुक्ल रात के 01.00 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.32 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.37 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.18 से 10.41 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.42 से 12.27 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

31 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- दशमी दिन के 02.27 बजे तक। नक्षत्र- मघा दिन के 01.17 बजे तक। योग- ब्रह्म रात के 11.22 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.32 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.37 बजे। राहुकाल- शाम के 04.14 से 05.37 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.42 से 12.27 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

30 अक्टूबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 30 अक्टूबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको अपनी पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के भी योग बन रहे हैं। आप अपने मन की बात मन में ही रखें। अन्यथा वह आपके लिए नुकसानदायक होगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। यदि कार्य में लापरवाही दिखाएंगे, तो आपको नुकसान उठाना पड़ेगा। संतान का नए कोर्स में दाखिले के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। उसमें आपको सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें- पंच तत्व का शरीर में संतुलन कर जीवन बनाएं सुखी

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) यदि आप किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो वह आज पूरी हो सकती है। लंबे समय से रुका आपका कोई सरकारी कार्य भी आज पूरा होगा। इससे आपको प्रसन्नता होगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने का है। राजनीति में किए गए आपके कार्य सफल होंगे। इससे आपके मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के लिए आप कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 30 अक्टूबर 2021 का राशिफल आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे, उसमें अपेक्षित सफलता मिलेगी। धन लाभ का भी योग बन रहा है। खान-पान में सतर्क रहें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज आपके लिए चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी भी आपके व्यवहार के कारण मित्र बनेंगे। इससे आपको हैरानी होगी, लेकिन साथ ही प्रसन्नता भी अवश्य होगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। कामकाज के सिलसिले में ऐसे व्यक्ति से मदद मांगनी पड़ सकती है, जिससे आपको बोलना भी पसंद नहीं है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) अधिकारी की कृपा से आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी। अपने कार्य को पूरा करने के लिए दिन भर व्यस्त रहेंगे। इस कारण अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) राजनीति से जुड़े जातकों को आज कुछ वैचारिक मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। उसके बाद भी उन्हें अपने कार्यों और लक्ष्य प्राप्ति में सफलता मिलेगी। आपके जन समर्थन में इजाफा होगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आपको अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा किसी प्रियजन से अनावश्यक विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। इससे आपकी प्रशंसा होगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन अनुकूल नहीं है। ऐसे में आप अपनी बुद्धि व श्रम का अधिक उपयोग करेंगे। इसके कारण आपको अपनी व्यवसाय में अधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से विवाद संभव है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आपको वह करना पड़ेगा जिसे आप पसंद नहीं करते हैं। आज आपको अपने मन के विचारों को किसी के साथ शेयर नहीं करना है। अन्यथा वह आपके लाभ के मार्ग में बाधक बन सकता है।

नोट- 30 अक्टूबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- गणेश के अद्भुत मंत्र और उसकी प्रयोग विधि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here