30 सितंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

143
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 30 September : 30 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

30 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- नवमी रात के 10.08 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु रात के 01.33 बजे तक। योग- परिघ शाम के 06.53 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.08 बजे। राहुकाल- दिन के 01.40 से 03.10 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.47 से 12.35 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

01 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- दशमी रात के 11.03 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य रात के 02.58 बजे तक। योग- शिव शाम के 06.39 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.07 बजे। राहुकाल- दिन के 10.41 से 12.10 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.47 से 12.34 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

30 सितंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 30 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आपके लिए वृद्धिकारक योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी चुस्ती और मेहनत का लाभ मिलेगा। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें थोड़ा ही सही पर लाभ होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपके नाम है। कार्यक्षेत्र में जोरदार प्रतिस्पर्धा के बाद भी आपके बढ़ते प्रभाव को कोई रोक नहीं सकेगा। कारोबारियों को धन की आमद आकस्मिक रूप से अपेक्षा से अधिक होगी।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आज किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच-विचारकर जाए क्योंकि उसमें आपको चोट लगने की आशंका दिख रही है। शाम को मित्रों के साथ घूमने जाएंगे।

यह भी पढ़ें- शाबर मंत्र के कुछ उपयोगी प्रयोग, समस्या होगी दूर

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन मिला-जुला है। आय से अधिक धन व्यय होगा। खर्च को लेकर सतर्क रहें। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। परिवार के सदस्य भी आपके मान-सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 30 सितंबर 2021 का राशिफल मिला-जुला फल वाला है। आर्थिक मामलों में आपको स्पष्टता रखना आवश्यक है। इसमें चूक होने या उधारी के कारण विवाद होने का खतरा है। आज रिश्तेदारी में जा सकते हैं।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज आपकी अपनी ही गलतियों के कारण फजीहत हो सकती है। यदि फिर भी अपने व्यवहार में बदलाव नहीं लाया तो मामला अधिक गंभीर हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) वाणी और व्यवहार में आज आपके लिए नरमी रखना अति आवश्यक है अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। संतान के भविष्य से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। उसमें सफलता मिलेगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आ रहा है। आज पुराने झगड़े से छुटकारा मिल सकता है। इससे आप चैन की सांस ले सकेंगे। सामाजिक रूप से आपकी स्थिति अधिक मजबूत होगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से अनुकूल है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति का योग बन रहा है। किसी बुजुर्ग संबंधी के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन थोड़ी परेशानी वाला होगा। आकस्मिक खर्च से जेब पर असर पड़ेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इसमें आपको जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आज वरिष्ठ जनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ लोगों से मुलाकात होगी। उनसे मित्रता का भविष्य में आपको लाभ मिलेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज समय ठीक-ठाक है। पूर्वाह्न में कुछ समय के लिए मन बेचैन रहेगा। इसके बाद शांति का अनुभव करेंगे। अन्य दिनों की अपेक्षा कामकाज बेहतर चलेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी।

नोट- 30 सितंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- महाविपरीत प्रत्यंगिरा मंत्र का कोई नहीं कर सकता सामना </ a>

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here