31 अगस्त 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

98
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 31 August : 31 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

31 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावण। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- नवमी पूरा दिन व पूरी रात के बाद तड़के 04.23 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी सुबह के 09.44 बजे तक। योग- हर्षण सुबह के 08.49 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.59 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.44 बजे। राहुकाल- शाम के 03.32 से 05.08 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.56 बजे से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

01 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावण। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- दशमी पूरा दिन और पूरी रात। नक्षत्र- मृगशिरा दिन के 12.35 बजे तक। योग- वज्र सुबह के 09.40 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.59 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.43 बजे। राहुकाल- दिन के 12.21 से 01.56 बजे तक। अभिजीत नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

31 अगस्त 2021 का राशिफल

पढ़ें 31 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) उच्च शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अवसर के नए द्वार खुलेंगे। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। सामाजिक क्षेत्र में ख्याति फैलेगी। धनार्जन का योग है। शारीरिक कष्ट हो सकता है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन ठीक-ठाक है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी। अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। काफी समय से नजदीकी लोगों से चल रहा विवाद खत्म होगा। उनसे संबंधों में सुधार आएगा।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) व्यवसायियों के लिए दिन उपयुक्त है। अच्छा लाभ मिलेगा। आज आपमें परोपकार की भावना अधिक रहेगी। अपने कार्यों को छोड़ दूसरे के कार्य करने से थोड़ी परेशानी होगी। साथ ही इससे संतोष मिलेगा।

यह भी पढ़ें- तंत्र का केंद्र कामाख्या मंदिर, होती है मनोकामना पूरी

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन कुछ हद तक प्रतिकूल परिणाम वाला रहेगा। कुछ समय से कार्यों में निरंतर मिल रही असफलता के कारण आप पर नकारात्मकता हावी होने लगेगी। शारीरिक रूप से भी आपकी सक्रियता में कमी आएगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) व्यवसाय संबंधी कार्य के अधूरे रहने से आपकी आलोचना भी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का कोप भाजन बनना पड़ सकता है। महिला के सहयोग से धन लाभ की संभावना है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 31 अगस्त 2021 का राशिफल अनुकूल नहीं है। व्यवहारिक सोच की कमी के कारण आपके अच्छे-भले संबंधों में दरार पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में खिंचाई का योग है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन आपके लिए शुभ है। आज काफी सोच-विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें। इसका दूरगामी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पुरानी लंबित योजना पर काम शुरू करें। सफलता का योग है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आप स्वयं को अनिर्णय और अनिश्चय की स्थिति में नहीं फंसने दें। समय पर सही निर्णय लेने पर बड़ा लाभ मिलेगा। पहले सोची गई सारी योजनाएं भी फलीभूत होंगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन ठीक-ठाक है। थोड़े इंतजार के बाद धन लाभ भी होगा। कुच समय से आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या दूर होगी। घर में पूजा-पाठ का आयोजन करवा सकते है। मन शांत रहेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। आज नए कार्यो की शुरुआत फिलहाल टालें। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में शांति रहेगी। परिजनों से सम्बन्ध ठीक नहीं रहेंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन थोड़ी परेशानी वाला रह सकता है। आप जिस किसी से सहयोग लेना चाहेंगे, उसमें निराशा मिलेगी। परिवार में भी वैचारिक मतभेद की आशंका है। इससे मन खिन्न रहेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दूसरे के विवाद में हस्तक्षेप करने से बचें। अन्यथा स्वयं उसमें फंस सकते हैं। परिश्रम वाले कार्यों को करने में आज थोड़ी परेशानी अनुभव करेंगे। पारिवारिक कारणों से आज  चिंता रहेगी।

नोट- 31 अगस्त 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज  उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

संदर्भ- विक्रम संवत, भारतीय पंचांग और ज्योतिष।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here