31 दिसंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

96
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 31 December : 31 दिसंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

31 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वादशी दिन के 10.39 बजे तक। नक्षत्र- अनुराधा रात के 10.04 बजे तक। योग- शूल शाम के 06.01 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.35 बजे। राहुकाल- दिन के 11.07 से 12.24 बजे तक। अभिजीत- 12.04 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

एक जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- त्रयोदशी सुबह के 07.17 बजे तक। उसके बाद चतुर्दशी पूरा दिन व पूरी रात 03.41 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा रात के 07.18 बजे तक। योग- गंड दिन के 01.56 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.35 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.49 से 11.07 बजे तक। अभिजीत- 12.04 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

31 दिसंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 31 दिसंबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन आपके लिए मिश्रित फल वाला है। कार्यक्षेत्र में कभी आपको लगेगा कि लाभ मिल रहा है। फिर कुछ समय बाद आप उससे निराश हो सकते हैं। शाम को मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज आपको कार्यक्षेत्र में कार्य को ईमानदारी और मेहनत से पूरा करना होगा। अन्यथा अधिकारियों से आपकी कहासुनी हो सकती है। आज आप अपने घर के जरूरी कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें- योग मुद्राओं के अनगिनत लाभ, बदल जाएगी जिंदगी

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन अनुकूल है। व्यवसायी वर्ग के लिए नए कार्यों में निवेश करने का उत्तम अवसर रहेगा। यदि आज आपको निवेश करने का मौका मिले, तो खुलकर करें। भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) यदि आज आप किसी नई वस्तु की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं, तो उससे पहले सोच-विचार कर लें। अन्यथा समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 31 दिसंबर 2021 का दिन व्यस्त रहेगा। इससे आपको कुछ थकान का अनुभव हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी व्यक्ति से यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। विवाद को निपटाने के लिए आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इसमें आपको कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज आपकी सुख-शांति में वृद्धि का दिन है। कार्यक्षेत्र में आज लाभ की गति थोड़ी धीमी रहेगी। दिन के अंत में आप दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति से अधिक धन कमाने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज आपको अपने कार्यों की पूर्ति के लिए किसी व्यक्ति से मदद लेनी पड़ सकती है। आपको भरपूर भागदौड़ के बाद भी उतना फल नहीं मिलेगा, जितना आप परिश्रम करेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आप अपने धन लाभ से संतुष्टि का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यों की आवश्यकता की पूर्ति में सफल रहेंगे। इससे माहौल अच्छा रहेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) यदि आपके कार्य व्यवहार से जुड़े कुछ विवाद हैं, तो वह आज सुलझ सकते हैं। व्यवसायी अपने व्यापार में आज कुछ नए प्रोजेक्ट लांच करेंगे। भविष्य में इससे भरपूर लाभ मिलेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक कामकाज में यदि आप थोड़ा सा जोखिम उठाएंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। व्यवसायी वर्ग को धन का निवेश करने से बचना चाहिए।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन भाग्योदय कारक है। आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। उचित होगा कि अपनी लंबित योजनाओं को सबसे पहले पूरा करें। निवेश के लिए भी आज सही समय है।

नोट- 31 दिसंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियों में शाबर मंत्र लाजवाब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here