31 जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

35
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 31 january : 31 जनवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

31 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- चतुर्दशी दिन के 02.18 बजे तक। नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा रात के 09.57 बजे तक। योग- वज्र दिन के 10.26 बजे तक। उसके बाद सिद्धि अगले दिन सुबह के 06.41 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.10 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.59 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.31 से 09.52 बजे तक। अभिजीत- 12.13 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

एक फरवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- अमावस्या दिन के 11.15 बजे तक। नक्षत्र- श्रवण रात के 07.44 बजे तक। योग- व्यतिपात अगले दिन तड़के 03.10 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.09 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.00 बजे। राहुकाल- दिन के 03.18 से 04.39 बजे तक। अभिजीत- 12.13 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

31 जनवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें 31 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज अत्यंत सावधानीपूर्वक दिन व्यतीत करना उचित होगा। परिवार में किसी को सर्दी, खांसी और बुखार जैसी मौसमी बीमारी हो सकती है। आज किसी प्रियजन से वियोग होगा। तनाव भी अनुभव होगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता का योग है। जीवनसाथी के साथ आप निकटता के क्षण का आनंद उठा सकेंगे। घर के बाहर विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे।

यह भी पढ़ें- शाबर मंत्र के कुछ उपयोगी प्रयोग, समस्या होगी दूर

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आपके लिए कार्य में यश और सफलता का योग है। नौकरी में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। कुछ सुखदायक घटनाएं घट सकती हैं।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) सतर्क रहने का दिन है। शेयर व सट्टे से दूर रहें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। संभव हो तो आज यात्रा से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। मानहानि का खतरा है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज आपके तन-मन में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन पर चिंता का भार रहेगा। पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। अनिद्रा और समय पर भोजन न मिलने से आपके स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन आएगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 31 जनवरी 2022 का आपका दिन आनंद और उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। नए कार्य का आरंभ करने के लिए आज अनुकूल दिन है। सफलता मिलेगी। घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज दैनिक कार्यों में अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने से थोड़ी राहत महसूस करेंगे। गृहस्थ जीवन की समस्याएं हल होती हुई प्रतीत होंगी। कुछ समय से चल रहे संपत्ति संबंधी विवाद का हल मिलेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आपके लिए दिन थोड़ी परेशानी से भरा रहेगा। पूर्वाह्न में किसी परिजन अथवा आस-पड़ोसी से कलह होने की संभावना है। यहां गलती आपकी ही रहेगी लेकिन नहीं मानने से विवाद बढ़ेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कार्यक्षेत्र पर घर का गुस्सा उतारने पर सहकर्मियों से मतभेद होगा। बाद में इसका पश्चाताप करेंगे लेकिन अवसर निकलने के बाद ही। धन लाभ किसी के सहयोग के बाद ही संभव हो सकेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) धन लाभ रुक-रुक कर होने से कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान देना होगा। परिवार में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे। परिश्रम का उचित फल मुश्किल से मिलेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन चुनौती से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से मन में उच्चाटन आएगा। कार्यों को छोड़ आराम करने का मन करेगा। घरेलू कार्यों में लापरवाही के कारण विवाद संभव है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आपका आज का ज्यादातर समय धर्म, ध्यान और देव दर्शन में लगेगा। किसी तीर्थ स्थान पर जाने का प्रसंग बन सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। भाग्य वृद्धि का योग है।

नोट- 31 जनवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के साथ सुधारें अपनी ग्रह दशा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here