31 जुलाई 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

166
16 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 31 July : 31 जुलाई 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

31 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अष्टमी पूरा दिन पूरी रात। नक्षत्र- अश्विनी दिन के 04.38 बजे तक। योग- शूल रात के 09.02 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.42 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.13 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.05 से 10.46 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

एक अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अष्टमी सुबह के 07.56 बजे तक। उसके बाद नवमी। नक्षत्र- भरिणी शाम के 07.36 बजे तक। योग- गंड रात के 10.02 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नौऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.42 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.12 बजे। राहुकाल- शाम के 05.31 से 07.12 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

पढ़ें 31 जुलाई का राशिफल

31 जुलाई 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज भाग्य आपके साथ है। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। मन में कार्य करने के प्रति उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। पदोन्नति का योग है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। आज किसी से विवाद होने का खतरा है। आप पर मिथ्या आरोप लग सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

यह भी पढ़ें- वास्तु और ग्रहों के संतुलन से एक-दूसरे की कमी दूर करें

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज के दिन आपके अनुकूल है। घर-बाहर हर तरफ से सहयोग मिलेगा। कामकाज में लाभ का योग है। परिवार में खुशी एवं प्रसन्नता का माहौल रहेगा। मनोरंजक यात्राएं हो सकती हैं। कामकाज में सफलता मिलेगी।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन ठीक-ठाक है। राजनीति से जुड़े लोगों का जनसमर्थन बढ़ेगा। इससे उनकी स्थिति मजबूत होगी। यदि कोई पुराना विवाद चल रहा है, तो आज आप उसका समाधान धैर्य के साथ ढूंढने में सफल होंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। धन लाभ का भी योग है। आज दूसरे के मामले से स्वयं को दूर रखें। किसी से अनबन के कारण आज आपके संबंधों में खटास आ सकती है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 31 जुलाई 2021 का राशिफल मिला-जुला रहेगा। कामकाज के संबंध में कोई भी निर्णय बहुत ही सोच-विचार कर करें। आज आपके निर्णय का विरोध हो सकता है। उससे परेशानी भी संभव है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद आपकी जटिलताएं खत्म होंगी। अति उत्साह और जोश से परहेज करें। अन्यथा आपका काम बिगड़ सकता है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आर्थिक रूप से दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। आय की तुलना में व्यय अधिक हगा। इससे आप बचत मुश्किल से कर पाएंगे। लेन-देन में सतर्कता बरतें। अन्यथा आपके पैसे फंस सकते हैं।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे सकेंगे। इससे घर में कुछ नाराजगी रह सकती है। आज आप दिन के प्रारंभ से ही अपने कार्यक्षेत्र के किसी महत्वपूर्ण कार्य में व्यस्त रहेंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला रहेगा। धन की आमदनी नियमित रहेगी। भविष्य के लिए लाभदायक सौदे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार दिख सकता है। आज आपका मन थोड़ा उदासीन रहेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) स्वरोजगार से जुड़े लोग आज थोड़े परेशान हो सकते हैं। काफी समय से चल रहा विवाद अधिकारी की मदद से निपट सकता है। आर्थिक रूप से स्थितियां थोड़ी कठिन होंगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम को लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। आपके प्रदर्शन की सराहना होगी। विद्यार्थियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

नोट- 31 जुलाई 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

संदर्भ-विक्रम संवत और भारतीय ज्योतिष।

यह भी पढ़ें- सकारात्मकता है बड़ी ताकत इससे मिलती है निश्चित सफलता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here