31 मार्च का राशिफल और दो दिन का पंचांग

207
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 31 march : 31 मार्च का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें। इस बार राशिफल में थोड़ा बदलाव कर रहा हूं। यह राशिफल तिथि के आधार पर ग्रहों की दशा की गणना कर तैयार की जाती है। कई सुधि पाठकों ने सवाल उठाया कि उनके नाम जन्मतिथि के अनुरूप नहीं हैं। ऐसे में उनका राशिफल कैसे तय होगा। उन्हें स्पष्ट कर दूं कि नाम का असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। अतः नाम के पहले अक्षर से भी राशिफल का पता लग सकता है। इस बार राशि के नाम नाम का पहला अक्षर भी दे रहा हूं।

बुधवार का पंचांग

31 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- तृतीया दिन के 02.06 बजे तक। नक्षत्र- स्वाति रात के 09.45 बजे तक। योग- हर्षण सुबह के 09.59 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.12 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.38 बजे। राहुकाल- दिन के 12.25 से 01.59 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

ब़हस्पतिवार का पंचांग

एक अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्थी दिन के 10.59 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा सुबह के 07.22 बजे तक। योग- अनुराधा अगले दिन सुबह के 05.19 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.11 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.39 बजे। राहुकाल- दिन के 01.59 से 03.32 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.00 बजे से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

31 मार्च का राशिफल

पढ़ें 31 मार्च का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? यह राशिफल तिथि के आधार पर ग्रहों के गोचर की गणना कर तैयार की जाती है। अतः जन्मतिथि के आधार पर राशि का सीधा असर पड़ता है। लेकिन यदि आपका नाम जन्मतिथि के अनुरूप नहीं है तो नाम के पहले अक्षर से भी राशिफल को समझ सकते हैं।

मेष

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) वाणी और आक्रामक आचरण के कारण आज आप मुसीबत में फंस सकते हैं। सावधान रहें और बातचीत में संयमित रहें। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल नहीं है। धन संबंधित समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। किसी नजदीकी के व्यवहार से दुखी होंगे।

वृष

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। उस तुलना में आपके काम में संजीदगी की कमी दिखेगी। जल्दी होने वाले काम में भी देर लगेगी। यात्रा की योजना बन सकती है। हालांकि यात्रा से खास फायदे की संभावना नहीं है। परिवार के साथ बेहतर समय बिताएंगे।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आपका शांत, शालीन और संतोषी व्यवहार ही आपकी परेशानी का कारण बनेगा। लोग इसे आपकी कमजोरी के रूप में देखेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का भरपूर साथ मिलेगा।

कर्क

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) अपने काम पर फोकस करें। यही आपकी ताकत है। कार्यक्षेत्र में आपसे अधिक काम की अपेक्षा की जाएगी। इसे अवसर के रूप में लें। बेहतर प्रदर्शन आपकी स्थिति को मजबूत करेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान का विशेष रूप से ध्यान रखें।

सिंह

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन आपके लिए अनुकूल है। कुछ समय से हावी परेशानियां कम होंगी। इससे राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर सकेंगे। आर्थिक रूप से समय अनुकूल है। लंबी अवधि का निवेश बड़ा फायदा देगा। विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 31 मार्च का राशिफल आपके लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने का योग है। कद भी बढ़ सकता है। राजनीति करने वालों को फायदा होने की उम्मीद है। विद्यार्थी वर्ग जिसके लिए संघर्ष कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलने का योग है।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) एकाग्रता की कमी से आज खुद परेशान हो सकते हैं। इससे कार्यक्षेत्र में काम करने में परेशानी महसूस करेंगे। परिवार के बुजुर्ग की सलाह की अनदेखी नहीं करें। बाद में पछताना पड़ेगा। कारोबारियों के लिए आर्थिक रूप से दिन ठीक है। फायदा होगा।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन मौज-मस्ती में बीत सकता है। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आप थोड़ा समय धार्मिक गतिविधियों में भी बिता सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके बेहतर प्रदर्शन से अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। आपका कद भी बढ़ सकता है।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आपको घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से उसका सामना करें। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा नहीं रहेगा। मेहनत करने के बाद भी अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। संतान या छोटे भाई-बहन से सकारात्मक सूचना मिल सकती है।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) दिन खींचतान वाला रहेगा आज आप जिस कार्य से लाभ की उम्मीद रखेंगे, उसमें अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। इससे निराश न हों। इस कार्य का आपको बाद में फायदा मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। दुर्घटना का खतरा है।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज आपको खुश रहना चाहिए। उत्साह से भरपूर रहेंगे। कारोबारी को उम्मीद से अधिक फायदा होगा। पुरानी योजना को मूर्त रूप देने का समय आ गया है। नया मकान या भूमि खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपके लिए संभावनाओं पर आधारित रहेगा। भविष्य का बड़ा खाका खींच सकेंगे। यदि कार्यक्षेत्र में बदलाव की योजना बना रहे थे तो अब फायदे का समय आ गया है। हालांकि निर्णय लेते समय सावधान रहें। किसी भी दबाव में न आएं।

नोट- 31 मार्च का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- मंत्र करे हर समस्या का समाधान, अवश्य प्रयोग करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here