चार अप्रैल 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

81
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 4 April : चार अप्रैल 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

4 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1943। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- तृतीया दिन के 01.54 बजे तक। नक्षत्र- भरिणी दिन के 02.29 बजे तक। योग- विष्कंभ सुबह के 07.43 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.08 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.41 बजे। राहुकाल- प्रातः के 07.42 से 09.16 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.59 से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

5 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1943। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- चतुर्थी दिन के 03.45 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका शाम के 04.52 बजे तक। योग- प्रीति सुबह के 08.00 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.07 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.41 बजे। राहुकाल- दिन के 03.33 से शाम के 05.07 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.59 से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

चार अप्रैल 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें चार अप्रैल 2022 को कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) कुछ पुरानी समस्याएं जो लंबे समय से चल रही है सही दिशा में प्रयास करने से उन से मुक्ति पाने में मदद मिलेगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा जिससे आपको खुशी महसूस होगी। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है जो कि फायदेमंद होगी। कार्यसिद्धि के लिए चल रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। राजनीति में सक्रिय लोगों के प्रभाव में वृद्धि होने के योग हैं। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा व उनको करने से आपको संतुष्टि प्राप्त होगी। परिवारवालों के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं अन्यथा के खर्चों से बचें।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियां पाना सरल लेकिन उससे मोक्ष संभव नहीं

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) रोजगार के क्षेत्र में कर रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की तंगी झेल रहे लोगों के लिए स्थिति में सुधार का मार्ग साफ हो सकता है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में अनावश्यक के विवाद होने के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो)चार अप्रैल 2022 का दिन घरेलू सुख-समृद्धि में वृद्धि होने के योग हैं। पुराने विवादों का अंत हो सकता है। संतान पक्ष के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा जिससे आपको आंतरिक खुशी महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाओं का अंत होगा। नए संबंध बन सकते हैं जो कि आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होंगे। वाद-विवाद से परहेज करें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है जोकि लाभदायक सिद्ध होगी। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के प्रगति होने के योग हैं। घर-परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें अन्यथा फालतू के विवाद हो सकते हैं। किसी खास मित्र की मदद से कोई पुराना कार्य समाप्त होगा। विरोधियों पर हावी रहेंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) लंबे समय से चल रहे विवादों को सुलझाने में आप सफल रहेंगे। राजनीतिक स्थिति में सुधार संभव है। व्यापारियों को नए साझेदारी से लाभ होने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ नोकझोंक हो सकती हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। भौतिक सुख-साधनों पर खर्चा हो सकता है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दुर्घटना होने के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) अनावश्यक खर्चों से बचें अन्यथा कर्ज की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में ठीक-ठाक रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। संपत्ति से संबंधित समस्या का हल हो जाएगा। परिजनों के साथ मिलकर घूमने-फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कुल मिलाकर दिनअच्छा रहेगा महत्वपूर्ण निर्णय सोच-विचार करने के बाद ही लें। व्यापारियों को बड़ा लाभ होने के योग हैं। पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। संतान पक्ष के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा उनकी बातों को ध्यान से सुनें। कोई सरकारी अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। मन थोड़ा बेचैन रह सकता है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं। परिवार में किसी पुरानी बात को लेकर विवाद संभव है। किसी दूर के रिश्तेदार से मिलकर मन को खुशी मिलेगी। नए संपर्कों से लाभ संभव है। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूर्ण रुप से सहयोग मिलेगा। खर्च सोच-समझ कर करें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) राजनीतिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा जिससे यश में वृद्धि होगी। परिजनों का पूर्ण रुप से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बिगड़े हुए संबंधों में सुधार आएगा। जिम्मेदारियों का निर्वाह पूर्ण रूप से करें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) राजनीतिक क्षेत्र में कर रहे प्रयासों में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूर्ण जाएंगे। व्यापारियों को कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। माता-पिता के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। लंबे समय से चल रही कोई अभिलाषा पूरी हो सकती है।

नोट- चार अप्रैल 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खा कर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

दशा यह भी पढ़ें- योग मुद्राओं के अनगिनत लाभ, बदल जाएगी जिंदगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here