चार अगस्त 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

154
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 4 August : चार अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

चार अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- एकादशी दिन के 03.17 बजे तक। नक्षत्र- मृगशिरा पूरा दिन पूरी रात तड़के 04.25 बजे तक। योग- व्याघात रात के 12.52 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.44 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.10 बजे। राहुकाल- दिन के 12.27 से 02.08 बजे तक। अभिजीत दिन नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

पांच अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वादशी शाम के 05.09 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा पूरा दिन पूरी रात। योग- हर्षण रात के 01.44 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.45 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.09 बजे। राहुकाल- दिन के 12.07 से 03.48 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

चार अगस्त 2021 का राशिफल

पढ़ें चार अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए खर्च लेकर आया है। यदि आप किसी रोग से पीड़ित हैं, तो आज समस्या और बढ़ सकती है। ऐसा होने पर शीघ्र चिकित्सक की सलाह लें। इसमें भी धन व्यय होने का योग है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। आकस्मिक धन लाभ का योग बन रहा है। आपकी धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कामकाज के लिहाज से दिन अनुकूल है। वहां माहौल अच्छा रहेगा। दूर रह रहे प्रियजनों से शुभ सूचना मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में बैठे विद्यार्थियों को आज सफलता प्राप्त होने का योग है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। लेन-देन के कार्य में जल्दबाजी से बचें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। अपने काम के लिए दूसरों से अपेक्षा न करें। निराशा हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य आज टालें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करेंगे तो धन प्राप्ति सुगम होगी। मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार से लाभ होगा। दिन भर भागदौड़ रहेगी। इससे थकान हो सकती है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा। व्यापार का विस्तार संभव है। साझेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्‍य पर व्यय का योग है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) चार अगस्त 2021 का राशिफल  भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम है। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। विशेष रूप से यदि निवेश का मन बना रहे हैं, तो आगे बढ़ें। इसमें धन लाभ की संभावना है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आपकी कार्यप्रणाली सुधरेगी। इससे घर-बाहर के कामों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि का योग है। आज भाग्य की अनुकूलता का लाभ लें। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आप जितनी मेहनत करेंगे, उतना फल मिलेगा। भरपूर प्रयास करें तो डूबा हुआ धन मिल सकता है। समाजसेवा करने की प्रेरणा जगेगी। इससे आपकी प्रतिष्ठा व प्रभाव में वृद्धि होगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) दिन अनुकूल है। जिस कार्य को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलने का योग है। उचित होगा कि पुरानी योजना पर अमल कर दें। आज आपका दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज घर-बाहर आपके प्रतिष्ठा और पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अच्छे माहौल में कार्य कर पाएंगे। थोड़ा प्रमाद हो सकता है। उससे बचें तो आशा से अधिक सफलता मिल जाएगी।

मी

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। विवेक से कार्य करें तो लाभ में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि का योग है।

नोट- चार अगस्त 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

संदर्भ- भारतीय पंचांग और ज्योतिष

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here