चार जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

71
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 4 january : चार जनवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

चार जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- द्वितीया शाम के 05.19 बजे तक। नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा सुबह के 10.57 बजे तक। योग- हर्षण रात के 09.38 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.38 बजे। राहुकाल- दिन के 03.02 से 04.20 बजे तक। अभिजीत- 12.05 से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

पांच जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- तृतीया दिन के 02.34 बजे तक। नक्षत्र- श्रावण सुबह के 08.46 बजे तक। उसके बाद धनिष्ठा अगले दिन सुबह के 07.11 बजे तक। योग- वज्र शाम के 06.15 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.38 बजे। राहुकाल- दिन के 12.27 से 01.44 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

चार जनवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें चार जनवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। कुछ नए संबंधों से आपका भाग्य चमकेगा। इसका आपको भरपूर लाभ प्राप्त होगा। आज सामाजिक कार्य में लगे लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज आप अपने मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा कार्यक्षेत्र में आपकी किसी बड़े अधिकारी से आपकी अनबन हो सकती है।

यह भी पढ़ें- दुर्गा का हर रूप करती हैं ग्रह शांति, जानें ब्रह्मचारिणी के बारे में

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक है। आज आप अपने कामकाज में कुछ नई योजनाओं की ओर ध्यान देंगे। इससे आपको उल्लेखनीय लाभ प्राप्त हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) सफलता के लिए आज आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। यदि आप व्यापारी हैं, तो दूसरे पर निर्भर रहने के बदले स्वयं काम करें। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को अधिकारियों का कोप भाजन बनना पड़ सकता है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज आपके अपनी मेहनत से थोड़ा कम ही लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। व्यापारी यदि आज अधिक लाभ की उम्मीद की है, तो उनको उसमें निराशा हाथ लगेगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) चार जनवरी 2022 का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप अपने काम में ही मस्त रहेंगे और किसी की कोई परवाह नहीं करेंगे। इसे देखकर आपके विरोधी भी परेशान हो सकते हैं।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज आपके सामाजिक संबंध लाभदायक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं पर ध्यान देंगे। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) सफलता चाहते हैं तो मात्र अपने काम पर फोकस करें। विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान नहीं दें। आप सामाजिक क्षेत्र में भी मेलजोल बढ़ाने में सफल रहेंगे। इससे आपके कुछ नए मित्र बनेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आपको अपने परिवार के सदस्य की चिंता सता सकती है। इसके लिए आप परेशान रहेंगे। उस पर कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) कार्यक्षेत्र में कोई डील फाइनल न होने से आप थोड़े निराश होंगे। यदि आप किसी व्यक्ति से आज लेन-देन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल न करें। धन वापसी बेहद मुश्किल होगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन उत्तम फलदायक है। नौकरी कर रहे जातकों की आज पदोन्नति हो सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। शाम को आप अपने मित्रों के साथ मौज-मस्ती करेंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन सतर्क रहने का है। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आय से अधिक व्यय का योग है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

नोट- चार जनवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- मां लक्ष्मी की उपासना करें, नहीं होगी धन की समस्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here