चार जून का राशिफल और दो दिन का पंचांग

254
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 4 June : चार जून का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

04 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- दशमी पूरा दिन पूरी रात। तड़के 04.07 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद रात के 08.47 बजे तक। योग- आय़ुष्मान रात के 02.50 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.16 बजे। राहुकाल- दिन के 10.35 से 12.20 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.52 बजे से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

05 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- एकादशी पूरा दिन पूरी रात। नक्षत्र- रेवती रात के 11.28 बजे तक। योग- सौभाग्य पूरा दिन पूरी रात। तड़के 03.36 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.17 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.51 से 10.35 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.52 बजे से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

चार जून का राशिफल

पढ़ें चार जून का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) किसी करीबी का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। पैसे के मामले विवाद हो सकता है। इसमें सतर्कता बरतें। किसी आवश्यक कार्य को पूरा करने में अनिश्चितता रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) पुराने फंसे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कोई खुशखबरी मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी और कारोबार में फायदा हो सकता है। जीवनसाथी पर अपने मन की बात थोपे नहीं। अन्यथा विवाद होने का खतरा है।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) पैसों से जुड़े मामले में दिन अनुकूल है। धन लाभ का योग बन रहा है। घर में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। कुंवारों के लिए समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण रह सकती है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। लंबे समय चले आ रहे विवाद का अंत होगा। लोग आपके व्यवहार की प्रशंसा करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) किसी भी कार्य को कल पर नहीं टालें। आज आपको सहयोगियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी रहेगी। नई योजना पर कार्य प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) पैसों के लिहाज से आप की स्थिति अच्छी रहेगी। इन दिनों जिस योजना पर काम कर रहे हैं, उसमें भी आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) चार जून का राशिफल मिश्रित फल वाला है। नई चुनौतियां आपके सामने आएंगी। आप उनको आसानी से पूरा करने में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। यात्रा का योग है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) पैसों को लेकर किसी पर भरोसा नहीं करें। इस समय पैसों की हेराफेरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। विरोधी मुंह की खाएंगे। निवेश करने के लिए समय अच्छा है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) फिलहाल कोई भी बड़ा फैसला लेने से परहेज करें। इसमें अभी असफलता का योग है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। विरोधियों का प्रभाव रहेगा लेकिन वे आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आपके लिए दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी नहीं दिखाएं। अन्यथा उसके कुपरिणाम आपको ही भुगतने पड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) अनचाहा खर्च हो सकता है। मानसिक परेशानी रहेगी। कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझ कर लें। उसके बाद उस पर विश्वास रखें। परिवार वालों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) एक समय में फिलहाल एक से ज्यादा कार्य नहीं करें। इसमें पैसे और समय का नुकसान हो सकता है। कारोबारी यदि कामकाज को बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो आगे बढ़ें। अभी समय अच्छा है।

नोट- चार जून का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- अजंता में पत्थर बोलते हैं, कण-कण में है अध्यात्म

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here