4 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

66
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 4 मई : 4 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

चार मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- तृतीया सुबह के 07.32 बजे तक। नक्षत्र- मृगशिरा पूरा दिन व पूरी रात। योग- अतिगंड शाम के 05.07 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.38 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.58 बजे। राहुकाल- दिन के 12.18 से 01.58 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

पांच मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- चतुर्थी सुबह के 10.00 बजे तक। नक्षत्र- मृगशिरा सुबह के 06.17 बजे तक। योग- सुकर्मा शाम के 06.07 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.37 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.59 बजे। राहुकाल- दिन के 01.58 से 03.38 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.51 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

4 मई 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 4 मई 2022 राशिफल को कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन उत्तम रूप से फलदायी रहेगा। व्यवहार में परोपकार की भावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन आपके पक्ष में हो सकते हैं। विरोधी आपके काम ख़राब करने के बारे में सोच सकते हैं। सतर्क रहें अन्यथा वो सफल भी हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारी के क्रोध से बचें। धर्म-कर्म के कार्यों बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। संतान के किसी फैसले से आपको निराशा हो सकती है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) परोपकार के कार्य में दिन व्यतीत होगा। किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, इसमें कुछ धन भी व्यय हो सकता है। परिवार के कुछ सदस्य आपसे कुछ न कुछ मांग कर सकते हैं और आप उनको पूरा करने की भी पूरी कोशिश करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। यदि आपका परिवार के किसी सदस्य से किसी तरह का विवाद चल रहा है, तो वह समाप्त हो सकता है।

यह भी पढ़ें- शाबर मंत्र के कुछ उपयोगी प्रयोग, समस्या होगी दूर

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज के दिन आप हर चीज़ में थोड़ा आलस दिखा सकते हैं। लम्बे समय के बाद जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है जिससे आपके रिश्ते में मज़बूती आएगी। पिताजी के साथ किसी गंभीर मसले पर बातचीत हो सकती है। रोज़गार की तलाश कर रहे लोगों को सफलता प्राप्त हो सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों के पदोनत्ति के योग हैं।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) 4 मई 2022 राशिफल। अकस्मात कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे मन एकदम प्रसन्न रहेगा तथा संतुष्टि की भावना बनी रहेगी। आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन आने से आपको लाभ होगा, जिसके कारण आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को भी पूरा करेंगे, जिसमें संतुष्टि होगी। कारोबार में नयी योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं समय अच्छा है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो जल्दबाज़ी में लेने से बचें अन्यथा भविष्य में आपको परेशानी हो सकती है। । परिवार के सदस्यों के साथ लम्बे समय के बाद समय बिताने का मौका मिलेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। राजनीति में सक्रिय लोगों को सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अत्यधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिस कारण परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में दिक्कत हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संतान के भविष्य से जुड़े कुछ निर्णय ले सकते हैं।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन मध्यम रूप से फलदायी रहेगा। कारोबार व अपनी नौकरी में अपने प्रतिद्वंद्वियों पर हावी रहेंगे। वह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे परन्तु सफल नहीं होंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव होगा। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी की मदद से कोई एहम निर्णय ले सकते है।, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा।

तुला 

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में जुड़े लोगों को कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। कारोबार में आपको आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहने के कारण स्वास्थ्य स्वस्थ्य ख़राब हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में वाणी पर संयम बनाए रखें, नहीं तो विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि किसी सहयोगी के साथ विवाद हो तो बहस करने से बचें। लंबे समय से लटके हुए कार्य पूर्ण होंगे और आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होने के योग हैं। शाम का समय परिजनों के साथ व्यतीत होगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपके द्वारा लिया गया कोई भी निर्णय आपको भरपूर लाभ देगा, चाहे वह निर्णय निजी या व्यवसाय के लिए भी लिया गया है। यदि संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। किसी रिश्तेदार से पैसे का लेन-देन करने से बचें, अन्यथा रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। भौतिक सुख की खरीदारी पर कुछ धन व्यय हो सकता है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) अपने सभी सोचे हुए कार्य पूर्ण करने में सफल रहेंगे। जरुरी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें अन्यथा सब कुछ अस्त-व्यस्त हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग किसी परीक्षा परिणाम का इंतज़ार कर रहे हैं उसमें सफलता मिल सकती है।आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत होगी, जिससे आप अपने परिवार के सदस्यों की सभी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े तो सतर्क रहें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रह सकता है। कोई शारीरिक कष्ट आपको परेशान कर सकता है। यदि किसी संपत्ति के खरीद-बिक्री के चक्कर में है तो सभी पहलुओं को गंभीरता से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने माता-पिता के साथ परिवार के कुछ अहम मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। मित्रों के मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। व्यापार के लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए यात्रा करनी पद सकती है। विद्यार्थी वर्ग को मानसिक तनाव से छुटकारा मिल सकता है। कारोबार की वजह से आर्थिक स्थिति में मज़बूती आएगी।

नोट-4 मई 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियों में शाबर मंत्र लाजवाब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here