चार अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

97
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 4 October : चार अक्टूबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

04 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- त्रयोदशी रात के 09.05 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी रात के 02.36 बजे तक। योग- शुभ दिन के 02.12 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.16 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.04 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.44 से 09.13 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.46 से 12.33 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

05 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- चतुर्दशी शाम के 07.04 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी रात के 01.10 बजे तक। योग- शुक्ल दिन के 01.35 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.16 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.02 बजे। राहुकाल- दिन के 03.06 से 04.34 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.46 से 12.33 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

चार अक्टूबर 2021 का राशिफल

पढ़ें चार अक्टूबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगा रहने से कार्य करने में उत्साह अनुभव नहीं करेंगे। अधिकारी का साथ मिलने से राहत की स्थिति रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे लेकिन आपका मन कहीं और भटकेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज आपको लाभ के कई अवसर मिलेंगे लेकिन अधिक पाने की लालसा के कारण वे हाथ से निकल सकते हैं। आज कम से संतोष करें। अपनी जेब का ध्यान रखें। अन्यथा खर्च चलाना भारी पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- भौतिक युग में चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई भी महत्वपूर्ण

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) नौकरीपेशा लोगों की अधिकारी वर्ग से कहासुनी होगी। गुस्से में आकर कोई निर्णायक कदम नहीं उठाएं। अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। परिजन की आशा के विपरीत कार्य करने पर विवाद हो सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके लिए कुछ मेहनत वाला रहेगा। आपको आज अपने कार्य को पूरा करने के लिए अधिक श्रम करने की आवश्यकता होगी। अधिक परिश्रम करने पर ही आपको सफलता मिलती दिख रही है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) चार अक्टूबर 2021 का राशिफल निश्चित परिणाम लेकर आएगा। राजनीति के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को आज अपेक्षित सफलता प्राप्त हो सकती है। उन्हें कोई नया और बड़ा पद भी मिल सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) यदि आपका संपत्ति संबंधी कोई मामला चल रहा है, तो वह आज किसी अधिकारी की मदद से सुलझ सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ से संतोष मिलेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन आपके लिए अनुकूल फल वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इससे आपका मन प्रसन्न होगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) लंबे समय से आपका कोई रुका हुआ काम बनने की संभावना दिख रही है। आज यदि आपके मन में कामकाज से संबंधित कोई नया विचार आए, तो उस पर आगे बढ़ें। भविष्य में लाभ मिलेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन मिश्रित परिणाम वाला है। यदि आपका किसी से मतभेद चल रहा है, तो वह आज दूर हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग और साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) कार्यक्षेत्र में आज उत्तम सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत मिलने से व्यवसायियों की समस्या समाप्त होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम को थोड़ी अप्रिय स्थिति हो सकती है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी। अन्यथा वह आपके अच्छे-खासे रिश्ते में दरार डाल सकती है। आपका किसी नजदीकी से वाद विवाद हो सकता है। अतः सतर्क रहें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन आपके लिए प्रगति के नए मार्ग खोलेगा। संतान को सफलता मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। इस खुशी में आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

नोट- चार अक्टूबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- वास्तु और ग्रहों के संतुलन से एक-दूसरे की कमी दूर करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here