चार सितंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

99
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 04 September : चार सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

04 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावण। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वादशी सुबह के 08.24 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य शाम के 05.45 बजे तक। योग- वरीयान सुबह के 09.39 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.01 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.39 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.10 से 10.45 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.55 बजे से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

05 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावण। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- त्रयोदशी सुबह के 08.21 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा शाम के 06.07 बजे तक। योग- परिघ सुबह के 08.33 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.01 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.38 बजे। राहुकाल- शाम के 05.03 से 06.38 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.54 बजे से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

चार सितंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें चार सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। भूमि और भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होने का योग है। आज लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम और जमानत के कार्य टालें। अन्यथा फंस सकते हैं।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। आय के नए स्रोत बनेंगे। इससे संबंधित योजना फलीभूत होगी। आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलने का योग है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन आपके लिए मिला-जुला फल वाला रहेगा। पिता के आशीर्वाद से शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। लाभ मिलेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। उनसे सुखदायक समाचार भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) जोखिम भरे निवेशों में भाग्य का भऱपूर साथ मिलेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके संपर्क बनेंगे। भविष्य में इनका भरपूर लाभ मिलेगा। विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन तनावपूर्ण रह सकता है। आज आपको नकारात्मक समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा नहीं दें। क्लेश होगा। चोट और रोग से बचें। मान-सम्मान मिलेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज व्यवसाय विस्तार के लिए निवेश शुभ रहेगा। परिवार के सदस्य अपेक्षा पूर्ति में विलंब होने पर असंतुष्ट रहेगा। बाद में पूर्ति होने पर उत्साहित भी रहेंगे। कार्य में सफलता प्राप्ति का योग है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) चार सितंबर 2021 का राशिफल मिला-जुला फल वाला है। धनहानि का खतरा है। इस दिशा में सतर्क रहें। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन ठीक है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव के प्रयास में सफलता मिलने का योग बन रहा है। आपका स्वाभिमान बना रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) फालतू खर्च अधिक होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बाधा होगी। आर्थिक मामले में चिंता रहेगी। दूसरों के विवाद में पड़ने से बचें। फैसले लेने में जल्दबाजी नहीं करें। रुके कार्य पूर्ण होंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के प्रयास सफल रहेंगे। इस बीच यात्रा करनी पड़ सकती है। इससे लाभ होगा। भेंट और उपहार की प्राप्ति होगी। काम में प्रमाद न करें। झगड़ों से दूर रहें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो)  कार्यक्षेत्र में खींचतान का योग है। नौकरी से जुड़े जातकों का अधिकारियों से कुछ मतभेद हो सकता है। घर में भी किसी बात पर बहस हो सकती है। अच्छा होगा कि आज विवाद में नहीं पड़ें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) व्यापार के लिए की गई यात्राएं उत्तम फलदायक रहेंगी। आज आप धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत करेंगे। आपका प्रभाव सामाजिक क्षेत्र में भी बढ़ा हुआ दिखेगा। आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी।

नोट- चार सितंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज  पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

संदर्भ- विक्रम संवत, भारतीय पंचांग और ज्योतिष।

यह भी पढ़ें- बिना जन्मकुंडली व पंडित के जानें ग्रहों की स्थिति और उनके उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here