पांच अप्रैल 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

81
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 5 April : पांच अप्रैल 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

5 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1943। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- चतुर्थी दिन के 03.45 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका शाम के 04.52 बजे तक। योग- प्रीति सुबह के 08.00 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.07 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.41 बजे। राहुकाल- दिन के 03.33 से शाम के 05.07 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.59 से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

6 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1943। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- पंचमी शाम के 06.01 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी शाम के 07.40 बजे तक। योग- आयुष्मान सुबह के 08.38 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.06 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.42 बजे। राहुकाल- दिन के 12.24 से 01.58 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

पांच अप्रैल 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें पांच अप्रैल 2022 को कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आर्थिक रूप से तंग दिन थोड़ा रहेगा। आय के साधन सीमित रहेंगे। खर्च अतिरिक्त होंगे। हालांकि पारिवारिक प्रसन्नता के आगे खर्च अखरेंगे नहीं। धन को लेकर किसी से बहस होने की संभावना है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। यदि कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे तो उसमें भाग्य का साथ मिलने से पूरी सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष की ओर से आज आपको मान-सम्मान मिलता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें- दुर्गा का हर रूप करती हैं ग्रह शांति, जानें ब्रह्मचारिणी के बारे में

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आप अपने कार्यस्थल में कामकाज में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। इससे आपको अपेक्षित लाभ होगा। इस दौरान यदि कोई विवाद हो तो उसमें स्वयं पहल कर उसे शांत कर लें। अन्यथा आपको नुकसान होगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। अन्यथा वह आपके रिश्तों में दरार डाल सकती है। आज आप अपनी सहयोगी भूमिका में लोगों का दिल जीतने में भी कामयाब रहेंगे, जिसका आपको लाभ होगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज आप अपने विवेकी व्यवहार से सभी जगह सम्मान पाएंगे। दोपहर तक पारिवारिक जिम्मेदारी की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे। रिश्तेदारी में जाना पड़ेगा। खर्च पिछले दिनों से कम लेकिन बजट बिगाड़ने वाला रहेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) पांच अप्रैल 2022 का राशिफल आपके अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिलेगा। स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार होगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) कार्यक्षेत्र में आज आप कम समय दे सकेंगे। अतः सफलता भी सीमित मिलेगी। व्यापारियों को धन की आमद कम रहेगी। परिवार में आनंद का वातावरण किसी न किसी कारण से खराब होगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक है। सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे सार्वजनिक जीवन में आपका सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन आपके अनुकूल है। आज आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे। अधिकारी भी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। इन सबसे आपका मन काफी सकारात्मक रहेगा। दान-पुण्य करने से आपके यश में वृद्धि होगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) थोड़ी परेशानी का समय है। आज आपका मन घरेलू कलह के कारण अशांत रहेगा। दिन भर रूठने-मनाने का दौर चलता रहेगा। अपने व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा अच्छे-खासे संबंध टूट जाएंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन आपके नाम होगा। घर-बाहर आपकी ही चलेगी। कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रभाव बढ़ेगा। हालांकि अति विश्वास से दूसरों की छोटी-छोटी बातों के लिए आलोचना करने से बचें। इससे बाद में परेशानी होगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज अपनी निजी बातें व भावी योजनाएं किसी से साझा नहीं करें। अन्यथा उन मामलों के सार्वजनिक होने पर आपकी प्रतिष्ठा में कमी आएगी। धनलाभ सीमित होगा। यात्रा का योग है। उसमें आपके अधिक पैसे खर्च होंगे।

नोट- पांच अप्रैल 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- पंच तत्व का शरीर में संतुलन कर जीवन बनाएं सुखी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here