पांच जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

75
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 5 january : पांच जनवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

पांच जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- तृतीया दिन के 02.34 बजे तक। नक्षत्र- श्रावण सुबह के 08.46 बजे तक। उसके बाद धनिष्ठा अगले दिन सुबह के 07.11 बजे तक। योग- वज्र शाम के 06.15 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.38 बजे। राहुकाल- दिन के 12.27 से 01.44 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

छह जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- चतुर्थी दिन के 12.29 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा अगले दिन सुबह के 06.21 बजे तक। योग- सिद्धि दिन के 03.25 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.39 बजे। राहुकाल- दिन के 01.45 से 03.30 बजे तक। अभिजीत- 12.06 से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

पांच जनवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें पांच जनवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा। आज परिवार में कुछ तनाव हो सकता है। इससे आप थोड़े परेशान रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का है। आय के नए स्रोत बनेंगे। आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो वह समाप्त होगा। उसमें आपको जीत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- वास्तु और ग्रहों के संतुलन से एक-दूसरे की कमी दूर करें

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन आपके लिए कुछ कर दिखाने का है। अधिकारियों से तालमेल बढ़ेगा। किसी सरकारी विभाग में यदि कोई काम लटका है तो उसमें अच्छे तरीके से काम होगा। आज आपका पारिवारिक उत्तरदायित्व बढ़ेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे। इसमें आपको सफलता मिलेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र के साथ अन्य घरेलू कार्यों के लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) परिवार में यदि कोई तनाव चल रहा है, तो वह किसी वरिष्ठ सदस्य के हस्तक्षेप से समाप्त होगा। शाम को आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। इससे आपका कद बढ़ेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) पांच जनवरी 2022 का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। नौकरीपेशा को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। व्यापार में अपेक्षित लाभ होने से आपको संतोष होगा। आपकी सभी आवश्यकताओं की पूर्ति होगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन आपके लिए मिला-जुला फल वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। विरोधी की सक्रियता से परेशान रहेंगे। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र, विशेषकर व्यापार में सफलता मिलेगी। इसमें आपको धन लाभ होगा। सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) यदि आपके ऊपर कोई कर्ज है, तो उसे उतारने में सफल होंगे। नौकरी में आपको सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सफलता मिलेगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। यदि संतान से जुड़ी कोई समस्या है, तो वह अपने आप सुलझ जाएगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है, तो वह सफलता प्राप्त करेंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आपके विरोधी आपका बनता काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। इसलिए आपको सावधान रहना होगा। यदि किसी व्यक्ति को उधार देने की सोच रहे हैं, तो नहीं दें। अन्यथा आपके संबंध बिगड़ेंगे।

नोट- पांच जनवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- पंच तत्व का शरीर में संतुलन कर जीवन बनाएं सुखी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here