पांच जुलाई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

142
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 5 July : पांच जुलाई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

पांच जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- कृष्ण। तिथि- एकादशी रात के 10.30 बजे तक। नक्षत्र- भरिणी दिन के 12.12 बजे तक। योग- धृति दिन के 01.30 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.28 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.23 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.13 से 08.57 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.58 बजे से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

छह जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वादशी रात के 01.02 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका दिन के 03.21 बजे तक। योग- शूल दिन के 02.37 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.29 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.23 बजे। राहुकाल- दिन के 03.54 से 05.39 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.58 बजे से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

पांच जुलाई का राशिफल

पढ़ें पांच जुलाई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। परिवार के किसी सदस्य की शादी में यदि कोई बाधा रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कामकाज की दृष्टि से दिन अच्छा है। कारोबार से जुड़ी छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। इससे प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें : अशुभ ग्रहों को ऐसे बनाएँ शुभ

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) पहले की गई मेहनत का आज फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं। आय में वृद्धि के स्रोत बन सकते हैं। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन अनुकूल है। किसी नजदीकी के सहयोग से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों की समस्या दूर होगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। लाभदायक यात्रा का योग है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज आर्थिक रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आकस्मिक खर्च होने का योग बन रहा है। जेब का ध्यान रखें। बेकार की बहस से परहेज करें। अन्यथा बड़े विवाद में फंस सकते हैं।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कामकाज के लिहाज से दिन ठीक है। आय बनी रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। प्रतिद्वंद्वी असफल होने के बाद शांत रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) पांच जुलाई का राशिफल मिला-जुला फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में नए काम मिल सकते हैं। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें। अधिकारी का कान भर सकते हैं।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। समाजसेवा करने की प्रेरणा मिलेगी। इससे घर-बाहर आपकी पूछ-परख बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए अनुबंध मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) पुरानी लटकी हुई योजना आज फलीभूत होगी। कार्यक्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। स्थान परिवर्तन का भी योग बन रहा है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कामकाज के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। इसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा। धन संबंधी समस्या का सामाधान होने का योग है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आपके लिए उत्तम फलदायक दिन रहेगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। भविष्य में आपको इसका लाभ होगा। धन लाभ का योग है। करियर में भी आपकी अच्छी तरक्की संभव है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) चतुर्दिक सफलता प्राप्त होगी। पुराने मित्र तथा रिश्तेदारों से मुलाकात का योग है। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होंगी। इससे मन प्रसन्न रहेगा। नए मित्र बन सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें।

नोट- पांच जुलाई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- षोडषी भोग और मोक्ष देती हैं, नित्य करें पूजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here