पांच जून का राशिफल और दो दिन का पंचांग

141
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 5 June : पांच जून का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

05 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- एकादशी पूरा दिन पूरी रात। नक्षत्र- रेवती रात के 11.28 बजे तक। योग- सौभाग्य पूरा दिन पूरी रात। तड़के 03.36 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.17 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.51 से 10.35 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.52 बजे से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

06 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- एकादशी सुबह के 06.19 बजे तक। उसके बाद द्वादशी। नक्षत्र- अश्विनी रात के 02.28 बजे तक। योग- शोभन पूरा दिन व पूरी रात के बाद तड़के 04.36 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.17 बजे। राहुकाल- शाम के 05.33 से 07.17 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.52 बजे से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

पांच जून का राशिफल

पढ़ें पांच जून का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आप कुछ कार्यों को टालने की कोशिश करेंगे। अपनी जिम्मेदारियों की अनदेखी नहीं करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोई नकारात्मक सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कामकाज में जल्दबाजी नहीं करें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण है। अपनी बात को सोच-समझकर लोगों के सामने रखें। अन्यथा लोग आपके व्यवहार का फायदा उठा सकते हैं। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है।

यह भी पढ़ें- बिना जन्मकुंडली व पंडित के जानें ग्रहों की स्थिति और उनके उपाय

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र का माहौल सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपके सभी पुराने काम आज निपट सकते हैं।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को सुखद समाचार मिल सकता है। भूमि और भवन का काम करने वाले को लाभ मिलेगा। कारोबारियों के व्यावसायिक मतभेद दूर होंगे। शेयर बाजार में निवेश करने पर लाभ होगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) पुरानी समस्याओं का निदान होगा।  कारोबारी अपने कारोबार को बढ़ाने के बारे में विचार कर सकते हैं। पारिवारिक स्थिति अनुकूल रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होंगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) पांच जून का राशिफल अच्छा फल देने वाला है। काफी समय से रुके हुए आपके काम पूरे हो जाएंगे। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। उनके लिए लक्ष्य प्राप्ति का योग बन रहा है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) भ्रमण की लंबित योजना पूरी हो सकती है। आर्थिक मामले में समय अनुकूल है। धन लाभ का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन नुकसान नहीं कर सकेंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) भौतिक सुख साधनों पर खर्च बढ़ सकता है। परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्य के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आर्थिक स्थिति थोड़ी चरमरा सकती है। परिवार में किसी करीबी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। छोटी-मोटी दुर्घटना का खतरा है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। उन्हें नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सहयोगियों का भरपूर साथ मिलेगा। कारोबारियों के लिए भी समय अच्छा है। नई योजना पर कार्य शुरू कर सकते हैं।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्विता में कमी आएगी। कामकाज सहज तरीके से चल सकेगा। जीवनसाथी के साथ कोई छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। कारोबारी आज आंख मूंदकर किसी पर भरोसा नहीं करें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) घर-परिवार की जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। अन्यथा समस्या बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र की स्थिति सामान्य रहेगी। बदलाव की इच्छा वाले को नए मौके मिल सकते हैं।

नोट- पांच जून का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- राशि के आधार पर जानें अपना व्यक्तित्व और भाग्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here