पांच मार्च का राशिफल और दो दिन का पंचांग जानें

113
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 5 march : पांच मार्च का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

पांच मार्च का पंचांग

5 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- सप्तमी रात के 07.54 बजे तक। नक्षत्र- अनुराधा रात के 10.38 बजे तक। योग- हर्षणा रात के 08.44 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.42 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.23 बजे। राहुकाल- दिन के 11.05 से 12.33 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.09 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

छह मार्च का पंचांग

6 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अष्टमी रात के 06.10 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा रात के 09.38 बजे तक। योग- वज्र शाम के 06.10 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.41 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.24 बजे। राहुकाल- दिन के 09.37 से 11.05 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.09 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

पांच मार्च का राशिफल

पढ़ें पांच मार्च का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

आप अपनी क्षमताओं को पहचान कर उसके अनुसार सही निर्णय ले सकेंगे। किसी प्रियजन से सहयोग की अपेक्षा कर सकते हैं। दिन फायदेमंद रहेगा। हालांकि कुछ अनावश्यक खर्चे भी हो सकते हैं। कार्य के सिलसिले में यात्रा का योग है। कारोबारी कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

वृष

घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। इस बहाने कई लोगों से मुलाकात होगी। भाग्य का साथ थोड़ा कम मिलेगा। किसी भी कार्य के नतीजे आपके परिश्रम पर ही निर्भर करेंगे। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। बच्चों के साथ मनमुटाव हो सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

 

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

 

मिथुन

लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। साझेदारों के साथ तालमेल बिठाकर चलेंगे तो कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए समय ठीक है। प्रयास करते रहें, सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होने का भी योग है। पैसों से जुड़े कार्य आराम से संपन्न हो जाएंगे।

कर्क

आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। कोई बड़ा कार्य संपन्न होने की वजह से अच्छा फायदा हो सकता है। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा का कार्यक्रम बना रहे हैं तो फिलहाल उसे टाल दें। यात्रा में परेशानी का योग है। बातचीत में शब्दों का ध्यान रखें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं।

सिंह

इस राशि के विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है। उसके परिणाम मन मुताबिक होंगे। हालांकि सिर्फ भाग्य के भरोसे नहीं बैठें। कठिन परिश्रम करते रहें। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। परिवारवालों व दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

कन्या

पांच मार्च का राशिफल ठीकठाक है। निवेश करने के लिए समय ठीक है। कोई बड़ा निवेश करना चाहें तो कर सकते हैं। सुख-समृद्धि के साधन खरीदने में पैसा खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ कार्यों को पूरा करने में आपको समस्या महसूस हो सकती है। परेशान नहीं हों। हर चुनौती को आप सफलतापूर्वक निपटा लेंगे।

तुला

दिन थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है। हालांकि कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। वे आपको सम्मानित भी कर सकते हैं। कारोबारी अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सफल रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सावधानी बरतें।

वृश्चिक

दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपकी मेहनत की अपेक्षा में कम परिणाम मिलने से आप थोड़े निराश हो सकते हैं। कारोबारियों को बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्य के सिलसिले में आकस्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। दूर स्थित रिश्तेदार से अचानक मुलाकात होने से मन खुश रहेगा।

धनु

मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। कारोबारियों को लाभ कमाने का बड़ा अवसर मिल सकता है। आय वृद्धि या पदोन्नति के योग हैं। वैवाहिक जीवन में थोड़ी बहुत चुनौतियां सामने आ सकती हैं। नजदीकी लोगों के सहयोग से आप उसका सामना कर लेंगे।

मकर

आज का दिन अनुकूल है। परंतु पारिवारिक जिम्मेदारी और कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारी में तालमेल न बिठा पाने से कोई बड़ा मौका आपके हाथ से निकल सकता है। सहयोगियों के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।  पूजा-पाठ में मन लगेगा। घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में आप सफल रहेंगे।

कुंभ

किसी सामाजिक समारोह में भाग लेने का मौका मिल सकता है। वहां आपके व्यवहार कुशलता से लोग प्रभावित होंगे। परिवारजनों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। ससुराल पक्ष से कोई बड़ी सहायता मिलने के योग हैं। अनावश्यक खर्चों से बचें। जहां तक हो सके धन की बचत करें।

मीन

किसी भी कार्य में मनचाहा परिणाम पाने के लिए आपको कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। अपनी रचनात्मक क्षमता का इस्तेमाल करने में आप सफल रहेंगे। जीवनसाथी और आपके रिश्ते मजबूत होंगे। प्यार बना रहेगा और आप दोनों को साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आय स्रोत में वृद्धि के योग हैं।

नोट- पांच मार्च का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो यात्रा से जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here