5 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

92
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 5 may: 5 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

पांच मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- चतुर्थी सुबह के 10.00 बजे तक। नक्षत्र- मृगशिरा सुबह के 06.17 बजे तक। योग- सुकर्मा शाम के 06.07 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.37 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.59 बजे। राहुकाल- दिन के 01.58 से 03.38 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.51 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

छह मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- पंचमी दिन के 12.32 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा सुबह के 09.20 बजे तक। योग- धृति शाम के 07.07 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.37 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.59 बजे। राहुकाल- दिन के 10.38 से 12.18 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.51 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

5 मई 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 5 मई 2022 राशिफल को कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा। कारोबार में नई योजनाओं को शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो वह पूरी हो सकती है। परिवार के साथ समय मिलेगा। रुके हुए कार्य को पूर्ण करने में भाई सहायता कर सकता है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलता दिख रहा है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) हताश करने वाला कोई समाचार सुनने को मिल सकता है, जिस कारण आप परेशान रहेंगे। किसी भी तरह के वाद-विवाद को बढ़ावा देने से बचें। किसी से भी अपने मन की बात साझा करने से बचें नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। कोई परिचित व्यक्ति आपको ठेस पहुंचा सकता है।

यह भी पढ़ें- जप के बाद भी नहीं मिलता मनचाहा फल, जानें कारण

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) सामाजिक कार्य में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा है। परिवार के सदस्यों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं। जिस कारण परिवार में प्रसन्नत्ता रहेगी व पारिवारिक एकता भी बढ़ेगी। वाणी की मधुरता को बनाएं रखें, नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं। आय में वृद्धि के स्रोत प्राप्त होंगे।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) 5 मई 2022 राशिफल। संपत्ति में वृद्धि का दिन है। किसी भूमि या भवन में की खरीददारी करने की तैयारी कर रहे हैं, तो दिन फलदायी है। किसी जरुरी मुद्दे पर पिता से बात हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों कार्य के अत्याधिक दवाब से परेशान रह सकते हैं। अपनी उन्नति के मार्ग में आने वाले शत्रुओं से सावधान रहे क्योंकि वह करीबी भी हो सकते हैं।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। स्वास्थ्य के कारण परेशानी हो सकती है। कारोबार में अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। माता जी किसी बात को लेकर परेशान हो सकती हैं। किसी कारणवश यात्रा पर जाने का सोच रहें हैं तो फिलहाल के उसे टाल दें व्यर्थ की परेशानी उठानी पड़ सकती है। जाना जरुरी हो तो दिशा शूल देखकर जाएं।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिस कारण परेशान रहेंगे। यदि आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो अपना ध्यान रखें। परिवार में यदि कोई विवाद है तो वह फिर से उठ सकता है। नौकरीपेशा लोगों से कार्यस्थल में लोग अत्यधिक काम की अपेक्षा कर सकते हैं ।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) यदि कोई कानूनी विवाद लम्बे समय से चल रहा है तो उसका परिणाम आपकी अपेक्षा के विपरीत आ सकता है। व्यापारी वर्ग की साझेदारों के साथ मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है बात ज़्यादा खींचे नहीं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। कार्य में किसी भी तरह की जल्दबाजी बचें नहीं तो बाद में परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) कारोबार से जुड़ी योजनाएं फलीभूत होंगी। कारोबार में मन मुताबिक लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है। जिस भी क्षेत्र में सहयोगियों से साथ की अपेक्षा करेंगे वह आपको निराश नहीं करेंगे। यदि कहीं पर अपने धन का निवेश करने का सोच रहें हैं तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। अनपेक्षित रूप से फंसे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के सदस्य के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है जो की लाभदायक सिद्ध होगी। हर मुद्दे पर परिवार का सहयोग मिलेगा। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आपको संतान की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी भी तरह की गलत संगत से बचें। आपके खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है।फिजूलखर्ची के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। कारोबार में निवेश करने से बचें, नहीं तो फैसला जोखिम भरा रहेगा। कारोबार में आपको लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन आपको उन्हें पहचानने की आवश्यकता है, तभी आप उनसे लाभ उठा पाएंगे

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) घर अथवा व्यवसाय कहीं पर भी किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें। बेवजह का मानसिक तनाव मिल सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। कारोबार में अच्छी तरह सोच-विचार करने के बाद ही किसी तरह का निर्णय लें। साझेदारी में कारोबार कर रहे लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कोई उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है, जिसके कारण आप व आपके परिवार के सदस्य प्रसन्न होंगे। कोई बड़ा काम शुरू करने का मन बना रहे हैं तो परिवार के सदस्यों से सलाह-मशवरा अवश्य कर लें। अपने खर्चों पर लगाम लगाएं तभी आप भविष्य में कुछ धन संचय कर सकते हैं अन्यथा भविष्य में आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है।

नोट- 5 मई 2022 राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- हनुमान चालीसा में छुपा है हर समस्या का हल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here