पांच अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

88
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 5 October : पांच अक्टूबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

05 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- चतुर्दशी शाम के 07.04 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी रात के 01.10 बजे तक। योग- शुक्ल दिन के 01.35 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.16 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.02 बजे। राहुकाल- दिन के 03.06 से 04.34 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.46 से 12.33 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

06 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- अमावास्या दिन के 04.34 बजे तक। नक्षत्र- हस्त रात के 11.20 बजे तक। योग- ब्रह्म सुबह के 08.33 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.17 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.01 बजे। राहुकाल- दिन के 12.09 से 01.37 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

पांच अक्टूबर 2021 का राशिफल

पढ़ें पांच अक्टूबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) यदि आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो सोच-समझकर जाएं। आज आपकी किसी मूल्यवान वस्तु के चोरी या खोने का भय बना हुआ है। शाम का समय अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कार्यक्षेत्र में आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। इसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आप अपने घर परिवार के सभी सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आपको खूब भागदौड़ करनी होगी। साथ ही उसमें कुछ धन भी खर्च करना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियों में शाबर मंत्र लाजवाब

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला फल लेकर आया है। आज आपके पराक्रम और प्रभाव में वृद्धि होगी। कामकाज में मंदी रहने के बाद भी आप अपने दैनिक खर्च को आसानी से निकाल लेंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) पांच अक्टूबर 2021 का राशिफल आपके अनुकूल है। भूमि और भवन में निवेश करने पर सफलता मिलेगी। भविष्य में इसका बड़ा लाभ मिलेगा। खान-पान में संयम बरतें। अन्यथा पेट की समस्या हो सकती है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) भविष्य की योजनाओं के लिहाज से आज का दिन ठीक है। इस दिशा में सार्थक विचार-विमर्श कर सकते हैं। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपके कद में बढ़ोतरी के योग हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम प्रस्ताव आएंगे। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल और प्रेम देखने को मिलेगा। लंबे समय से चल रहा कोई तनाव आज समाप्त हो सकता है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से निराशा लेकर आएगा। फिलहाल आप अपने कामकाज के संबंध में कोई भी निर्णय लेने से बचें। अन्यथा वह भविष्य में निराशा दे सकता है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल नहीं है। यदि ऋण लेने का मन बनाया है, तो वह भी आज आपको आसानी से नहीं मिल पाएगा। विद्यार्थी के अधूरे लक्ष्य पूरे होने के योग हैं।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। यदि आप आलस्य का त्याग करेंगे, तभी अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। शाम को आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कुल दिनों से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। घर-बाहर का माहौल थोड़ा अनुकूल होगा। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। पारिवारिक बिजनेस करने वाले को भी समस्याओं का हल मिलेगा।

नोट- पांच अक्टूबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- वास्तु और ग्रहों के संतुलन से एक-दूसरे की कमी दूर करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here