पांच सितंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

116
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 5 September : पांच सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

05 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावण। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- त्रयोदशी सुबह के 08.21 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा शाम के 06.07 बजे तक। योग- परिघ सुबह के 08.33 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.01 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.38 बजे। राहुकाल- शाम के 05.03 से 06.38 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.54 बजे से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

06 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावण। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- चतुर्दशी सुबह के 07.38 बजे तक। नक्षत्र- मघा शाम के 05.52 बजे तक। योग- शिव सुबह के 06.55 बजे तक। उसके बाद सिद्धि पूरा दिन पूरी रात तड़के 04.49 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.02 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.37 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.36 से 09.10 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.54 बजे से 12.44 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

पांच सितंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें पांच सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। साझेदारी में रहे व्यापार में आज आपको उत्तम लाभ प्राप्त होगा। इससे आपका दिन आनंद में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य के मोर्चे पर आज थोड़ी समस्या रह सकती है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) क्रोध और वाणी पर संयम नहीं रहा तो आपको राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। आज फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। विवाद से बचें। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) अनावश्यक विवाद के कारण आज आपका कार्य में मन नहीं लगेगा। प्रेम जीवन में नवीनता और मधुरता आ सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- शुक्र, शनि, राहु और केतु हो जाएंगे अनुकूल

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। कामकाज में सफलता मिलेगी। लापरवाही नहीं बरतें। कानूनी मामलों विशेषकर अदालत में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो)  दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज सुबह से ही आपको लाभ के नए-नए अवसर मिलेंगे। धनलाभ का भी योग है। इससे आप परिवार के सदस्यों की अपेक्षा को आसानी से पूरी कर सकेंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम वाला है। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने से मन को शांति मिलेगी। व्यापार में यदि कोई डील लंबे समय से लटकी है, तो आज फाइनल हो सकती है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) पांच सितंबर 2021 का राशिफल भाग्योदयकारक है। आज जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। यदि कोई महात्वाकांक्षी योजना लंबित हो तो उसे शुरू करने का सही समय है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन के पहले भाग में थोड़ी परेशानी होगी। बाद में स्थिति अनुकूल हो जाएगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो शाम तक उससे राहत मिलेगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन थोड़ी परेशानी वाला रह सकता है। चोट या विवाद आदि से हानि हो सकती है। जोखिम वाले कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। धार्मिक यात्रा हो सकती है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) व्यवसाय से जुड़े लोग आज अपनी आर्थिक नीति में बदलाव होगा। कार्यपद्धति में सुधार होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। बाहरी सहायता से आज आपके कार्य होंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो)  दिन मिला-जुला फल वाला है। अपने कार्य पर फोकस रखें। धनहानि का खतरा है, सावधानी रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभ देगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के प्रयास सफल रहेंगे। इस बीच कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इनसे लाभ होगा। भेंट और उपहार की प्राप्ति होगी। काम में प्रमाद न करें। झगड़ों से दूर रहें।

नोट- पांच सितंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज  पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- योग मुद्राओं के अनगिनत लाभ, बदल जाएगी जिंदगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here