छह अप्रैल 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

86
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 6 April : छह अप्रैल 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

6 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1943। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- पंचमी शाम के 06.01 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी शाम के 07.40 बजे तक। योग- आयुष्मान सुबह के 08.38 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.06 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.42 बजे। राहुकाल- दिन के 12.24 से 01.58 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

7 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1943। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- षष्ठी रात के 08.32 बजे तक। नक्षत्र- मृगशिरा रात के 10.42 बजे तक। योग- सौभाग्य सुबह के 09.32 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.05 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.42 बजे। राहुकाल- दिन के 01.58 से 03.33 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.58 से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

छह अप्रैल 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें छह अप्रैल 2022 का राशिफल जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) व्यापारियों का किसी से विवाद संभव है गुस्से में कड़वी बात बोलने से बचें। नौकरीपेशा लोगों के संबंध सहकर्मियों से मजबूत होंगे। घर- परिवार में किसी से कहासुनी संभव है जिस वजह से माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कार्य के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है जोकि लाभदायक सिद्ध होगी। नए लोगों के साथ संपर्क संभव है। नौकरीपेशा लोगों का दिन ठीक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर-परिवार के किसी भी मसले पर तीखी प्रतिक्रिया देने से बचें।

यह भी पढ़ें- पंच तत्व का शरीर में संतुलन कर जीवन बनाएं सुखी

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आर्थिक नुकसान होने के योग हैं। काम के प्रति लापरवाही बरतने पर नुकसान हो सकता है साथ ही विवाद में भी पड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। कोई बड़ा निर्णय लेने पर परिवार वालों का पूरा साथ मिलेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। पैसों का लेन-देन करने से बचें नुकसान होने के योग हैं। परिवार वालों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। तबीयत थोड़ी नरम हो सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई ना कोई समस्या किसी ना किसी रूप में सामने आती रहेगी। व्यापारियों का साझेदारों के साथ वाद-विवाद संभव है। घर परिवार में धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) जानें छह अप्रैल 2022 को कैसा बीतेगा आपका दिन? व्यापारियों को कोई बड़ा ऑर्डर हाथ लग सकता है। कारोबार में विस्तार संभव है। नौकरीपेशा लोगों का दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बातों को ध्यान से सुनें अन्यथा विवाद संभव है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) व्यापार में फायदा संभव है। किसी कार्य में लगातार आ रही बाधा का अंत होगा। सामाजिक साख में मजबूती आएगी। निजी संबंधों में प्रेम बना रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। कार्य के सिलसिले में व्यस्तता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के संबंध मजबूत होंगे। जिम्मेदारियों का निर्वाह करने में सफल रहेंगे। दूर रह रहे किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें चोट लगने के योग हैं।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कार्यक्षेत्र में विरोधी अड़चन डालने का प्रयास कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुरानी बात की वजह से घर-परिवार में विवाद संभव है। आचरण पर नियंत्रण रखें। बच्चों की किसी बात से दिल दुख सकता है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन लाभदायक रहेगा। सभी कार्य आसानी से पुरे होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरीपेशा लोग नए अवसरों को हाथ से जाने ना दें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। कोई आयोजन संभव है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) पुराना फंसा हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि के योग हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है कोशिश जारी रखें। फालतू के विवाद में पड़ने से बचें। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है जिससे मन को शांति महसूस होगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो)  धीमे पड़े हुए व्यापार में गति आएगी। कामकाज को लेकर मन में उत्साह बना रहेगा। कहीं पर भी पैसा फंसाने से बचें नुकसान होने के योग हैं। माता-पिता की मदद से कोई बड़ा कार्य खत्म करने में सफल रहेंगे। अचानक हुई किसी मुलाकात से फायदा संभव है।हेगा। जीवनसाथी की बातों को ध्यान से सुनें अन्यथा विवाद संभव है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

नोट- छह अप्रैल 2022 में राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- बेजोड़ है सिद्धकुंजिका स्तोत्र और बीसा यंत्र अनुष्ठान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here