छह अगस्त 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

148
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 6 August : छह अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

छह अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- त्रयोदशी शाम के 06.28 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा सुबह के -6.38 बजे तक। उसके बाज पुनर्वसु। योग- वज्र रात के 01.10 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.45 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.08 बजे। राहुकाल- दिन के 10.46 से 12.27 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

सात अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्दशी रात के 07.11 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु सुबह के 08.16 बजे तक। योग- सिद्धि रात के 12.38 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.46 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.07 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.06 से 10.46 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

छह अगस्त का राशिफल

पढ़ें छह अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन थोड़ी परेशानी वाला रह सकता है। परिवार में किसी को शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। इसके लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में भी आज काम का दबाव बढ़ेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपके नाम रहेगा। परोपकार के कार्यों में भी धन व्यय करेंगे। इससे आपका सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। साहसपूर्वक फैसले लेकर कठिन कार्य को पूरा करने में सफल होंगे।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन अनुकूल है। रोजगार की तलाश कर रहे जातक को सफलता मिलेगी। नए काम के प्रयास सफल रहेंगे। किसी कार्य के प्रति आपकी आशंका निर्मूल सिद्ध होगी। कामकाज को कल के लिए नहीं टालें।

यह भी पढ़ें- ग्रह और वास्तु दोष को मामूली उपायों से सुधारें

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) किसी प्रियजन से कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या रह सकती है। विशेष सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में बाधा का योग दिख रहा है। व्यस्तता के साथ ही चिंता और तनाव रह सकता है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। आय में निश्चितता रहेगी। काफी समय से फंसा धन वापस मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों का कद बढ़ेगा। यात्रा का योग है। परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज का दिन आपके लिए कुछ परेशान करने वाला हो सकता है। कामकाज को बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास सफल होने के योग हैं। यदि कोई कानूनी मामला लंबित है, तो सफलता मिलेगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) छह अगस्त 2021 का राशिफल थोड़ा परेशान करने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिकारी के रवैये से निराशा हो सकती है। परिवार के किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सतर्क रहें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन आपके लिए सुखद परिणाम वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार में बढ़ोतरी हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने गुरुजन के प्रति सच्ची निष्ठा रखनी होगी। तभी सफलता मिल सकेगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन मिला-जुला फल वाला है। नए कार्य में निवेश करने का उचित समय है। सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। उसे टालने का प्रयास करें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज भाग्य आपके साथ है। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। आकस्मिक धन लाभ का योग है। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही लाभ मिलेगा। दौड़-धूप अधिक करनी होगी। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिलने का योग है। परिवार के किसी सदस्य की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपके लिए विशेष रहने वाला है। जिस परेशानी से निकलने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, उससे छुटकारा मिलेगा। निवेश के लिए उपयुक्त समय है। उसमें लाभ होगा।

नोट- छह अगस्त 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

संदर्भ- भारतीय पंचांग और ज्योतिष

यह भी पढ़ें- हनुमान चालीसा में छुपा है हर समस्या का हल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here