छह जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

76
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 6 january : छह जनवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

छह जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- चतुर्थी दिन के 12.29 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा अगले दिन सुबह के 06.21 बजे तक। योग- सिद्धि दिन के 03.25 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.39 बजे। राहुकाल- दिन के 01.45 से 03.30 बजे तक। अभिजीत- 12.06 से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

सात जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- पंचमी दिन के 11.10 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद अगले दिन सुबह के 06.20 बजे तक। योग- व्यतिपात दिन के 01.12 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.40 बजे। राहुकाल- दिन के 11.09 से 12.27 बजे तक। अभिजीत- 12.07 से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

छह जनवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें छह जनवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आर्थिक रूप से दिन तनावपूर्ण रहेगा। इस दबाव में यदि आज आप किसी उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उससे बचें। आपको इसे उतारना मुश्किल होगा। आज आपके कुछ नए और उपयोगी मित्र बनेंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार के मोर्चे पर तनाव रह सकता है। आज परिवार का कोई सदस्य आपको भला-बुरा भी कह सकता है।

यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के साथ सुधारें अपनी ग्रह दशा

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आज किसी योजना में अपना धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन बिल्कुल उत्तम रहेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके लिए तनाव वाला हो सकता है। आपको या परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होगी। यदि ऐसा हो, तो तत्काल डॉक्टरी परामर्श लें। अन्यथा समस्या गहराएगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन आपके अनुकूल है। सार्वजनिक जीवन में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपका सम्मान बढ़ेगा। आज जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। रात का समय प्रियजनों के साथ आमोद-प्रमोद में व्यतीत करेंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको लंबे समय से रुके हुए अपने कुछ कार्यों को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी। इसमें पूरी सावधानी बरतें। धोखा हो सकता है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) छह जनवरी 2022 का दिन सतर्क रहने का है। यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो सावधानी बरतें। दुर्घटना का खतरा है। यदि आपको कोई रोग परेशान कर रहा है, तो उसके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आपको अपने फिजूल के खर्चों पर रोक लगानी होगी। तभी आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकेगी और आप धन का संचय कर पाएंगे। संतान पक्ष की ओर से अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो)  दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। यदि आपको कोई पुराना शारीरिक रोग चल रहा है, तो उसके कष्टों  में राहत मिलेगी। आज अपने मित्रों के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन आपको सामान्य लाभ देगा। यदि आपकी कोई नाराजगी चल रही है, तो आज उसमें सुलह हो सकती है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। संभव हो तो उसे आज टाल ही दें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) भाग्य के दृष्टिकोण से आज का दिन उत्तम है। यदि आज आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसे बेहिचक शुरू करें। लाभ होगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और गहरा होगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रहेगा। आपको अपने सभी कार्य को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करनी होगी। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आ रही बाधा भी परिश्रम से ही दूर होगी।

नोट- छह जनवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- योग मुद्राओं के अनगिनत लाभ, बदल जाएगी जिंदगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here