छह जुलाई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

150
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 6 July : छह जुलाई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

छह जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वादशी रात के 01.02 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका दिन के 03.21 बजे तक। योग- शूल दिन के 02.37 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.29 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.23 बजे। राहुकाल- दिन के 03.54 से 05.39 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.58 बजे से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

सात जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- कृष्ण। तिथि- त्रयोदशी पूरा दिन और रात तड़के 03.20 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी शाम के 06.19 बजे तक। योग- गंड दिन के 03.36 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.29 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.23 बजे। राहुकाल- दिन के 12.26 से 02.20 बजे तक। अभिजीत नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

छह जुलाई का राशिफल

पढ़ें छह जुलाई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज यदि कहीं यात्रा पर जाना पड़े, तो सावधानी से जाएं। यात्रा के दौरान आपको नुकसान होने का भय है। कारोबार में कुछ नई तरकीब आपके काम आएंगी। इससे उसमें गति आएगी और लाभ मिलेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता के साथ भागदौड़ वाला रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में दूसरों के भरोसे नहीं रहना है। अपनी शर्तों को रखकर ही कार्य करना होगा। तभी सफलता मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें- आठवीं महाविद्या बगलामुखी शत्रुनाश व स्तंभन में बेजोड़

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो)  आज आपके लिए उन्नति के नए मार्ग खुल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास रंग लाएंगे। आपको इसका लाभ आर्थिक स्थिति में सुधार के रूप में भी मिलेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन कामकाज के लिहाज से व्यस्तता में बीतेगा। आपको कार्य और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। अन्यथा परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला फल लेकर आया है। काफी समय बाद आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लंबे समय से फंसा धन मिल सकता है। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) घर-बाहर मिलाकर आज दौड़-धूप बनी रहेगी। इसका लाभ भी मिलेगा। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। हर तरफ सफलता प्राप्त होगी। कामकाज के सिलसिले में लंबी यात्रा का योग है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) छह जुलाई का राशिफल ठीक-ठाक है। कार्यक्षेत्र में आपके अनुकूल माहौल बनेगा। इससे आपका कार्य करना आसान होगा। आज किसी भा तरह की लापरवाही या प्रमाद न करें। अन्यथा नुकसान होगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) यदि आप भूमि या मकान में की निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो आगे बढ़ें। समय आपके अनुकूल है। इसमें सफलता मिल सकती है। आज परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती करेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। वे आपको परेशान करने का हर संभव प्रयास करेंगे। आर्थिक रूप से थोड़ा सतर्क रहें। धन हानि या अधिक खर्च का योग बन रहा है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) परिणाम के लिहाज से दिन उत्तम फलदायक रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से कानूनी कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। दूर की लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन थोड़ा परेशान करने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत करने के बाद भी संतुष्टि नहीं मिलेगी। परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। जीवनसाथी का हर क्षेत्र में सहयोग मिलेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। आज आपको भरपूर मात्रा में धन लाभ हो सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव या सुधार के प्रयास सफल होंगे।

नोट- छह जुलाई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें : महाकाल की नगरी उज्जैन : दूर होते हैं सारे दुख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here