छह जून का राशिफल और दो दिन का पंचांग

157
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 6 June : छह जून का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

06 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- एकादशी सुबह के 06.19 बजे तक। उसके बाद द्वादशी। नक्षत्र- अश्विनी रात के 02.28 बजे तक। योग- शोभन पूरा दिन व पूरी रात के बाद तड़के 04.36 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.17 बजे। राहुकाल- शाम के 05.33 से 07.17 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.52 बजे से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

07 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वादशी सुबह के 08.48 बजे तक। नक्षत्र- भरिणी पूरा दिन और पूरी रात। योग- अतिगंड पूरा दिन व पूरी रात। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.17 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.07 से 08.51 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.52 बजे से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

छह जून का राशिफल

पढ़ें छह जून का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) कार्यक्षेत्र में आज प्रमाद नहीं करें। आपको नए अवसर मिल सकते हैं। प्रमाद के कारण उसके हाथ से निकलने का खतरा है। आज विरोधी सक्रिय रहेंगे। उनसे सावधान रहें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) नौकरीपेशा लोगों के सम्मान में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। किसी तरह की बहस में हिस्सा नहीं लें। नए लोगों से मुलाकात होगी। इससे आपका संपर्क बढ़ेगा। भविष्य में उससे फायदा होगा।

यह भी पढ़ें- मंत्र करे हर समस्या का समाधान, अवश्य प्रयोग करें

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन मिश्रित फल वाला रहेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा। कामकाज के सिलसिले में बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। पारिवारिक चिंता रहेगी। धैर्य रखें। शीघ्र स्थिति सुधरेगी।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) यात्रा लाभदायक रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य की समस्या रह सकती है। शेयर मार्केट और म्युचुअल फंड में निवेश से लाभ होगा। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता और उत्साह बना रहेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन चुनौतीपूर्ण है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। आकस्मिक खर्च का योग है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी बड़ी उलझन में पड़ सकते हैं। जोखिम वाले कार्य टालें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) छह जून का राशिफल ठीकठाक रहेगा। कारोबारियों के समय समय अनुकूल है। आय के स्रोत बने रहेंगे। यात्रा से लाभ होगा। रुका हुआ धन मिल सकता है। नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। लाभ का योग है। उपहार की प्राप्ति हो सकती है। व्यस्तता के कारण थकावट होगी। कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज भाग्य का साथ मिलेगा। थोड़े प्रयास से ही काम पूरे होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। सामाजिक रूप से आपकी स्थिति अच्छी होगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला रहेगा। नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। चोट या रोग का खतरा है। सट्टेबाजी के चक्कर में नहीं पड़ें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) कार्यक्षेत्र में दिन मिश्रित रहेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही आपकी किसी बात का विरोध होगा। विवाद से परहेज करें। ईर्ष्यालु लोगों से सावधान रहें। घर-परिवार की चिंता रहेगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) विरोधियों की साजिश बढ़ेगी। इससे मन खिन्न रहेगा। शांति और धैर्य से उसका सामना करें। विरोध के बाद भी आपकी स्थिति पर कोई अंतर नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी समस्या हो सकती है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन अच्छा बीतेगा। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। इससे मानसिक रूप से स्वयं को मजबूत महसूस करेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी नहीं करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

नोट- छह जून का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here