छह मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

96
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 6 March : छह मार्च 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

छह मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- चतुर्थी रात के 09.11 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी अगले दिन तड़के 03.51 बजे तक। योग- ब्रह्म रात के 12.01 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.41 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.24 बजे। राहुकाल- शाम के 16.56 से 18.24 बजे तक। अभिजीत- 12.09 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

सात मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- पंचमी रात के 10.32 बजे तक। नक्षत्र- भरणी अगले दिन तड़के 05.54 बजे तक। योग- इंद्र रात के 12.01 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.40 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.25 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.08 से 09.36 बजे तक। अभिजीत- 12.09 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

छह मार्च 2022 का राशिफल

पढ़ें छह मार्च 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने गृहस्थ जीवन में सुख व शांति का अनुभव करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में भरपूर लाभ होगा। आय के स्रोत बनेंगे। इससे आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता कम होगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो उससे आज आपको लाभ की प्राप्त होगी। शाम के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों व दोस्तों के साथ उत्तम स्थान की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बिना जन्मकुंडली व पंडित के जानें ग्रहों की स्थिति और उनके उपाय

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। आज आपके प्रेम जीवन में नयापन आएगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन आपकी सभी समस्याएं समय के साथ समाप्त होंगी। इसलिए परेशान नहीं हों।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। भाइयों के सहयोग से उन्नति होगी। आप अपने पारिवारिक दायित्व को पूर्ति करेंगे। एक साथ कई सारे काम हाथ में आने से आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आपको इससे बचना होगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) छह मार्च 2022 का राशिफल आपके लिए अनुकूल है। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपके द्वारा शुरू किए गए नए कार्य को करने से आज आपको सफलता मिलेगी। इससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज का दिन आपके सामाजिक क्षेत्र की ख्याति वाला रहेगा। आपको अपने ज्ञान तथा अनुभव के बल पर यह सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है। परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) व्यस्तता के कारण दांपत्य जीवन में कुछ दूरियां आ सकती हैं। इसमें बातचीत के माध्यम से अपनी समस्याएं हल करने में सफल रहेंगे। आज बहुत लंबे समय बाद आप अपने व्यक्तिगत जीवन पर सोच विचार करेंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आपको संभल कर रहना होगा। अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने आवश्यक कागजात और आभूषणों का ध्यान रखना होगा क्योंकि इनमें से किसी के चोरी होने का भय बना हुआ है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) यदि आज आपको कोई बड़ा निर्णय लेना पड़े, तो सोच-विचार के साथ किसी अनुभवी से सलाह भी लें। तभी उसमें आपको सफलता मिलेगी। आकस्मिक रूप पारिवारिक संपत्ति मिलने की प्रबल संभावना बन रही हैं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन आपके लिए उन्नति के नए द्वार खोलेगा। इससे आपके सभी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे और आप खुश नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) काम में जल्दबाजी करना ठीक नहीं है। अन्यथा इसका विपरीत असर आपके व्यापार की प्रगति पर पड़ेगा। रक्षा क्षेत्र से जुड़े जातकों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ का योग है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपके लिए कुछ चिंता भरा रहेगा। आपको संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है। भावनाओं में बहकर अपने मन की बात किसी को भी नहीं बताएं। अन्यथा आगे चलकर परेशानी में पड़ सकते हैं।

नोट- छह मार्च 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में  कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- हनुमान चालीसा में छुपा है हर समस्या का हल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here