छह मार्च का राशिफल और दो दिन का पंचांग जानें

94
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 6 march : छह मार्च का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

छह मार्च का पंचांग

6 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अष्टमी रात के 06.10 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा रात के 09.38 बजे तक। योग- वज्र शाम के 06.10 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.41 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.24 बजे। राहुकाल- दिन के 09.37 से 11.05 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.09 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सात मार्च का पंचांग

7 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- नवमी शाम के 04.47 बजे तक। नक्षत्र- मूल रात के 09.38 बजे तक। योग- सिद्धि दोपहर बाद के 03.52 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.40 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.25 बजे। राहुकाल- दिन के 04.57 से 06.25 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.09 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

छह मार्च का राशिफल

पढ़ें छह मार्च का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

आज का दिन अच्छा है। जो भी कार्य हाथ में लेंगे उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। उनके साथ तालमेल बना रहेगा। अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। किसी मेहमान का घर में आना हो सकता है जो आपको खुशी प्रदान करेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। वह आपके लिए हितकारी सिद्ध होगा। स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी परेशानी हो सकती है। हालांकि आप उस पर नियंत्रण पा लेंगे। मनोरंजन के अवसर हाथ से नहीं जाने देंगे। रात्रि के समय शारीरिक शिथिलता अधिक बनेगी। सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें – आत्मरक्षा व शत्रुनाश में प्रत्यंगिरा मालामंत्र का जवाब नहीं

मिथुन

कोई भी बड़ा निर्णय बिना सोचे-समझे नहीं लें। परेशान होने का योग बन रहा है। अपनी गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने में आपको थोड़ी समस्याएं महसूस हो सकती हैं। साथ ही आपकी मेहनत और कौशल का असर दिखेगा। आपके द्वारा किए गए काम की प्रशंसा होगी।

कर्क

कार्यक्षेत्र के लिहाज से दिन अनुकूल है। कार्य में उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त करें रिश्तो में मजबूती आएगी। धन को बचाने में आप सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। समस्या हो सकती है। आप अपने अंदर अधिक ऊर्जा महसूस करेंगे।

सिंह

रोजगार के लिहाज से दिन थोड़ा चुनौती वाला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल स्थिति मिल सकती है। हालांकि संध्या तक समय थोड़ा राहत भरा हो सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। घर में पूजा-पाठ के आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी पुरानी समस्या से मुक्ति मिलने का योग बन रहा है।

कन्या

छह मार्च का राशिफल ग्रहों की स्थिति के हिसाब से थोड़ा प्रतिकूल है। कार्यक्षेत्र में विरोधी साजिश रचकर समस्याएं खड़ी करेंगे। धैर्य और शांति से अपने काम पर ध्यान दें। राहत की बात है कि विरोधियों का साजिश सिर्फ परेशान करेगी। वे बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से थोड़ी शांति महसूस करेंगे।

तुला

पूजा-पाठ में मन लगेगा। आप खुद को समय देने में भी सफल रहेंगे। इस वजह से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। कुछ कार्यों को पूरा करने में आपको बाधाएं महसूस हो सकती हैं। इस वजह से आप चिंतित हो सकते हैं। बेहतर होगा कि किसी भी कार्य को पूरी योजना के साथ शुरू करें। खर्च में वृद्धि का योग है।

वृश्चिक

आपके द्वारा किए गए किसी कार्य की वजह से जीवनसाथी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह के खर्च बढ़ सकते हैं। पिता का स्वास्थ्य परेशान करने वाला हो सकता है। उनका ध्यान रखें। शाम के समय में स्थिति थोड़ी अनुकूल होगी। दोस्तों का साथ मिलेगा। इससे मानसिक मजबूती मिलेगी।

धनु

यदि किसी सौदे के पीछे हैं तो प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ कर सौदा अपने पक्ष में कर लेंगे। हालांकि इसके लिए कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार में असंतोष का माहौल रह सकता है। घर के सदस्यों को मनाने के लिए अधिक खर्च करना पड़ेगा। यही स्थिति को अनुकूल करने का बेहतर तरीका है।

मकर

दिन का पूर्वार्द्ध कड़ी चुनौती लेकर आया है। हालांकि उत्तरार्द्ध में सुखों की प्राप्ति होने से मन आनंदित रहेगा। स्वयं अथवा किसी परिजन के स्वास्थ्य में अकस्मात खराबी आने पर रंग में भंग की स्थिति बनेगी। आज खर्च करने में मितव्ययता बरतें। अन्यथा बाद में आर्थिक उलझनें हो सकती हैं।

कुंभ

परिवार में बात करते समय गुस्से पर नियंत्रण रखें। माता-पिता से विवाद संभव है मनमुटाव होने के भी योग हैं। इससे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आप अपने अंदर आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रगति के मौके सामने आएंगे। अतः कार्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

मीन

कार्यक्षेत्र व परिवार में तालमेल बिठाने में आपको थोड़ी समस्या महसूस हो सकती है। हर तरह की समस्याओं का समाधान आप करने में सफल रहेंगे। आप अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस करेंगे। पूर्व में लिए गए निर्णय अच्छे साबित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत के परिणाम अच्छे साबित होंगे।

नोट- छह मार्च का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here