छह सितंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

110
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 6 September : छह सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

06 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावण। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- चतुर्दशी सुबह के 07.38 बजे तक। नक्षत्र- मघा शाम के 05.52 बजे तक। योग- शिव सुबह के 06.55 बजे तक। उसके बाद सिद्धि पूरा दिन पूरी रात तड़के 04.49 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.02 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.37 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.36 से 09.10 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.54 बजे से 12.44 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

07 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावण। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- अमावस्या सुबह के 06.21 बजे तक। उसके बाद शुक्ल पक्ष प्रतिपदा अगले दिन तड़के 04.37 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी शाम के 05.05 बजे तक। योग- साध्य रात के 02.21 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.02 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.36 बजे। राहुकाल- सुबह के 03.27 से 05.01 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.54 बजे से 12.44 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

छह सितंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें छह सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) कार्यक्षेत्र में दिन अनुकूल है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। परिवार में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। आज आप सामाजिक कार्य के लिए आगे आएंगे। इससे प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए अवसर लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी बात सुनेंगे और आपके सुझावों पर अमल करेंगे। इसे देख कर आपको खुशी होगी और आपका कद बढ़ेगा।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज घर-बाहर के सभी कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। कारोबार में कुछ समय से चल रहा अवरोध खत्म होगा। उसमें तेजी दिखनी शुरू हो जाएगी। शाम को प्रियजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आर्थिक रूप से दिन मिला-जुला है। व्यवसायियों को सीमित लाभ होगा। हालांकि यदि किसी को उधार दिया होगा, तो वह आपको वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों को भविष्य के लिए कार्य करने का अवसर मिलेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) छह सितंबर 2021 का राशिफल मिला-जुला फल लेकर आया है। निवेश के लिए दिन अच्छा है। इससे भविष्य में बड़ा लाभ मिलेगा। लेकिन आज आकस्मिक खर्च से थोड़ी परेशानी अनुभव कर सकते हैं।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। कुछ नहीं करने पर भी आपका व्यक्तित्व निखरेगा। आपके धन कोष में बढोतरी होगी। इससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज भाग्य आपके साथ है। जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। आपका कोई पुराना साथी आपसे मदद मांग सकता है। जीवनसाथी के लिए उपहार खरीद सकते हैं। इससे संबंध प्रगाढ़ होंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) रचनात्मक कार्य को पूरा करने के लिए आज अच्छा समय है। यात्रा का प्रबल योग बन रहा है। आज विरोधी आपको परेशान करने की भरपूर कोशिश करेंगे लेकिन सफल नहीं हो सकेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन आपके लिए उत्तम फलदायक है। यदि किसी नए कार्य को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का व्यवहार असंतोषजनक रह सकता है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज किसी अहम मुद्दे पर निर्णय ले सकते हैं। भविष्य में इसका लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत होंगे। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। इससे भविष्य की चिंता कम होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए अनुकूल समय है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला है। अपने लिए कुछ उपयोगी खरीदारी कर सकते हैं। संतान को अच्छे कार्य करते देख मन प्रसन्न होगा। किसी प्रियजन से आपकी अनबन हो सकती है।

नोट- छह सितंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज  पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- राशि के आधार पर जानें अपना व्यक्तित्व और भाग्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here