सात अप्रैल 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

73
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 7 April : सात अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

7 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1943। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- षष्ठी रात के 08.32 बजे तक। नक्षत्र- मृगशिरा रात के 10.42 बजे तक। योग- सौभाग्य सुबह के 09.32 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.05 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.42 बजे। राहुकाल- दिन के 01.58 से 03.33 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.58 से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

8 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1943। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- सप्तमी रात के 11.05 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा रात के 01.43 बजे तक। योग- शोभन सुबह के 10.31 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.04 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.43 बजे। राहुकाल- दिन के 10.48 से 12.23 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.58 से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सात अप्रैल 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें सात अप्रैल 2022 राशिफल जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन अच्छा है। व्यापारियों को बड़ा फायदा हो सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ होने के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी महसूस करेंगे। घर परिवार में कोई शुभ कार्य आयोजित हो सकता है विद्यार्थियों को एकाग्रता के साथ पढ़ाई करने की आवश्यकता है तभी सफलता मिलेगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन अनुकूल रहेगा। घर-परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कुछ नई योजनाओं पर कार्य शुरू करेंगे। कार्यक्षेत्र में अन्यथा के विवाद से बचें। छोटी-मोटी चीजों की अनदेखी कर दें। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है जो कि लाभदायक सिद्ध होगी।

यह भी पढ़ें- शाबर मंत्र के कुछ उपयोगी प्रयोग, समस्या होगी दूर

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) रचनात्मक दृष्टि से दिन बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूर्ण तरीके से करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ी बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में लंबे समय से चल रहा विवाद खत्म करने में आप सफल रहेंगे।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन ठीक-ठाक रहेगा। अधूरे कार्यो को निपटाने के लिए दिन ठीक है। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। संतान पक्ष किसी कार्य को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन व्यस्तता में बीतेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपके कार्य में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं परंतु आप उससे पार पाने में सफल होंगे। परिवार में चल रहा कोई विवाद भी समाप्त होगा। विवाह योग्य लोगों को रिश्ते आ सकते हैं।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ किसी खास बात पर चर्चा हो सकती है। किसी भी कार्य में भाग्य के भरोसे ना बैठें मेहनत करते रहें। माता के साथ विवाद संभव है जिस कारण मन थोड़ा परेशान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होंगी धैर्य बनाकर रखें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) सात अप्रैल 2022 राशिफल। दिन निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। किसी बड़े की सलाह लेकर नई योजना पर कार्य शुरू कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में अपने बुद्धि के बल पर आप हर तरह की स्थितियों का निपटारा करने में सफल होंगे। लंबे समय से फंसा कोई सरकारी काम खत्म होगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। पिताजी के साथ कार्य के सिलसिले में बातचीत करना फलदायी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ होने के योग हैं।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) व्यापारियों को बड़े निवेश से बचना होगा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। लंबे समय से परेशान किसी समस्या का हल जीवनसाथी के द्वारा हो सकता है। विद्यार्थियों का दिन सामान्य रहेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन सामान्य रहेगा। रोजमर्रा के कार्यों को निपटाने के लिए सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है। संतान पक्ष से महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत संभव है। कोई भी बड़ा निर्णय जीवनसाथी से बातचीत कर कर के ही लें। साझेदारी के व्यापार में लाभ संभव है। दिन व्यस्तता में बीतेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है। व्यापार करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलने में भी मुश्किल होगी। कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) पूर्व में किए गए निवेश का लाभ मिल सकता है। किसी से भी बात करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा विवाद में पड़ सकते हैं। हर किसी की सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। व्यापारी कार्य में जोखिम उठा सकते हैं समय ठीक है। माता की सेहत परेशान कर सकती है।

नोट- सात अप्रैल 2022 राशिफल में आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही या जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- ग्रह और वास्तु दोष को मामूली उपायों से सुधारें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here