सात जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

74
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 7 january : सात जनवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

सात जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- पंचमी दिन के 11.10 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद अगले दिन सुबह के 06.20 बजे तक। योग- व्यतिपात दिन के 01.12 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.40 बजे। राहुकाल- दिन के 11.09 से 12.27 बजे तक। अभिजीत- 12.07 से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

आठ जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- षष्ठी दिन के 10.42 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद अगले दिन सुबह के 07.10 बजे तक। योग- वरीयान दिन के 11.41 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.41 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.52 से 11.10 बजे तक। अभिजीत- 12.07 से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सात जनवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें सात जनवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन खिन्नता में बीतेगा। आज आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझेंगे। हालांकि माता-पिता या वरिष्ठ परिवारीजन का सुख और सहयोग मिलने से थोड़ी राहत महसूस करेंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपकी संपत्ति में बढ़ोतरी होने का योग बन रहा है। यदि आज आप किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे हैं, तो उसमें आपको भरपूर सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आर्थिक स्थिति के लिहाज से दिन शुभ है। व्यापार में फंसा आपका पैसा आज आपको प्राप्त होगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपने परिवार की अपेक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन आपके लिए अशांति वाला रहेगा। घर और कार्यक्षेत्र दोनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रात तक आप अपने धैर्य व प्रतिभा से विरोधी स्थितियों पर विजय पा लेंगे। इससे आपका मन प्रसन्न होगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज आपको वाणी और व्यवहार की सौम्यता को बनाए रखना होगा। अन्यथा आपके कुछ नए विरोधी पैदा हो सकते हैं। शाम का समय अपने माता-पिता या परिवार के वरिष्ठ की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज आपके ज्ञान और कौशल में वृद्धि होगी। भविष्य में इस फल मिलेगा। आपमें दान-पुण्य की भावना बढ़ेगी। आप धार्मिक क्षेत्र की यात्रा पर जा सकते हैं। इससे आपके यश में वृद्धि होगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) सात जनवरी 2022 का दिन आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण है। निश्चित धन लाभ में भी बाधा आएगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। उसमें आपको कुछ धन व्यय करना पड़ेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) किसी नए कार्य में यदि आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए समय अनुकूल है। भविष्य में उससे आपको भरपूर लाभ मिलेगा। काफी समय से फंसा धन आज वापस मिल सकता है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आप यदि कोई अहम निर्णय को बुद्धि व विवेक से लेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ देगा। यदि आपने  किसी के कहने पर निर्णय लिया, तो वह आपको भविष्य में नुकसान ही देगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आप अपने कामकाज की बढ़ती गति को देखकर प्रसन्न होंगे। यदि छोटी बहन या पुत्री के विवाह में बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। कोई उत्तम प्रस्ताव आ सकता है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन आपके लिए अनुकूल फल वाला है। किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण आपके कुछ नए और लाभ दिलाने वाले मित्र बनेंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। उसे देखकर मन प्रसन्न होगा। साझेदारी में यदि आपने व्यापार किया हुआ है, तो आज आपको उसमें नुकसान उठाना पड़ सकता है।

नोट- सात जनवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियों में शाबर मंत्र लाजवाब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here