सात जुलाई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

146
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 7 July : सात जुलाई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

सात जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- कृष्ण। तिथि- त्रयोदशी पूरा दिन और रात तड़के 03.20 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी शाम के 06.19 बजे तक। योग- गंड दिन के 03.36 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.29 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.23 बजे। राहुकाल- दिन के 12.26 से 02.20 बजे तक। अभिजीत नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

आठ जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्दशी पूरा दिन और रात तड़के 05.16 बजे तक। नक्षत्र- मृगशिरा रात के 08.59 बजे तक। योग- वृद्धि दिन के 04.20 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.30 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.23 बजे। राहुकाल- दिन के 02.10 से 03.54 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.58 बजे से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सात जुलाई का राशिफल

पढ़ें सात जुलाई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन ठीक-ठाक रहेगा। कुछ भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। सरकारी नौकरी वाले पर अधिकारी की कृपा बरसेगी। पदोन्नति या आय बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होगा। संतान की ओर से शुभ सूचना मिलेगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज आपको दूसरे की बात में आकर अपने कार्यों को रोकना नहीं है। अन्यथा आपकी प्रगति रुक जाएगी। किसी परिचित के माध्यम से कारोबार में लाभ होगा। मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे।

यह भी पढ़ें- वास्तु और ग्रहों के संतुलन से एक-दूसरे की कमी दूर करें

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो)  आपको अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। नहीं तो प्रियजन से संबंध में दरार आ सकती है। कार्यक्षेत्र में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि आप उससे पार पा लेंगे।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दूसरों के भरोसे आज अपना कोई भी कार्य नहीं छोड़ें। क्योंकि बाद में उसके पूरे होने की संभावना कम है। प्रेमी जोड़ों के जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार में छोटे विवाद से तनाव हो सकता है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। समाज सेवा और राजनीति से जुड़े जातकों को कई मौके मिलेंगे। इससे उनकी उन्नति हो सकती है। सायंकाल में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज अप्रत्याशित रूप से चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। वह किसी भी रूप में हो सकती है। इसलिए सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में भी आज स्थितियां तनाव बढ़ाने वाली हो सकती हैं।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) सात जुलाई का राशिफल अनुकूल है। कारोबार में प्रगति का योग है। नौकरीपेशा लोगों का प्रभाव बढ़ेगा।  पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। संतान को अच्छा कार्य करते देख प्रसन्नता होगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) कारोबारी अपने कामकाज को विस्तार दे सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होगी। उधार देने में सतर्कता बरतें। रकम वापसी की संभावना कम है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज चिंताओं का समाधान हो सकता है। कला-संस्कृति से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारी का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज आपको दैनिक कामकाज में सतर्क रहने की आवश्यकता है। विशेष रूप से कार्यक्षेत्र में आपसे गलतियां हो सकती हैं। हालांकि उसका कुप्रभाव आपके करियर पर नहीं पड़ेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। आलस्य के कारण आपका कामकाज प्रभावित होगा। लाभ के नजदीक पहुंचकर भी आपको निराशा हाथ लगेगी। मित्रों के लिए चिंतित नजर आएंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। राजनीति से संबंधित लोगों का प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। उनके विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। जीवनसाथी से छोटी बात पर विवाद संभव है। सतर्कता बरतें।

नोट- सात जुलाई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- हनुमान चालीसा में छुपा है हर समस्या का हल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here