सात मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

311
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 7 March : सात मार्च 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

सात मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- पंचमी रात के 10.32 बजे तक। नक्षत्र- भरणी अगले दिन तड़के 05.54 बजे तक। योग- इंद्र रात के 12.01 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.40 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.25 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.08 से 09.36 बजे तक। अभिजीत- 12.09 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

आठ मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- षष्ठी रात के 12.31 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका पूरा दिन व पूरी रात। योग- वैधृति रात के 12.28 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.39 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.25 बजे। राहुकाल- दिन के 03.29 से 04.57 बजे तक। अभिजीत- 12.09 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सात मार्च 2022 का राशिफल

पढ़ें सात मार्च 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) यदि आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो सोच विचार कर जाएं। जीवनसाथी के साथ उत्तम समय व्यतीत होगा। शाम को अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी अहम मसले पर बातचीत करेंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। व्यापार के लिए कुछ पास और दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। इसमें आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- ग्रह और वास्तु दोष को मामूली उपायों से सुधारें

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में मनचाही सफलता मिलेगी। उनकी उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। यदि आज किसी रिश्तेदार को धन उधार देना पड़े, तो सोच-विचार कर ही दें।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज अपने आचरण और वाणी पर पूरा नियंत्रण रखें। अन्यथा प्रियजनों के साथ आपके संबंधों में दरार पड़ सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। आज उत्तम विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) सात मार्च 2022 का राशिफल अनुकूल है। व्यापार में आज आप कुछ नया प्रयोग करके देखेंगे। इसमें परिवार के सभी सदस्य आपका समर्थन करेंगे। इसके माध्यम से सभी परेशानियों से एकसाथ निजात पाएंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कार्यक्षेत्र में आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम संभव है। उसमें आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इसमें धन भी व्यय होगा। जीवनसाथी को फैसले के समय विश्वास में रखें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। मित्रों के सहयोग से आज आपके अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आर्थिक रूप से समय मिश्रित है। धन की आमदनी और खर्च दोनों बराबर होंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) धार्मिक कार्यों में कुछ धन व्यय करना होगा। इससे आपके यश में बढ़ोतरी होगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। आज यदि कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी अनुभव करें, तो तुरंत डॉक्टरी परामर्श लें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) विद्यार्थियों को भविष्य के लिए आज कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपको माता-पिता से स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। पुराने निवेशकों से आज आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आप मौज-मस्ती के मूड में अधिक रहेंगे। आपका मन काम की बातों को छोड़कर मस्ती में ही लगेगा। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि इस चक्कर में कहीं अपना नुकसान नहीं करा लें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) पारिवारिक व्यस्तता के बीच आपको व्यापार की ओर भी ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को भविष्य के अनुरूप आवश्यक कौशल का चुनाव करना पड़ेगा। आज भी आपका मन परोपकार के कार्य करने में लगेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) पहले के किए गए शुभ कार्यों से आज आपको कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है। इससे आपको आर्थिक रूप से अपने भविष्य की चिंता कम होगी।

नोट- सात मार्च 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में  कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियां पाना सरल लेकिन उससे मोक्ष संभव नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here