सात मार्च का राशिफल और दो दिन का पंचांग जानें

116
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 7 march : सात मार्च का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सात मार्च का पंचांग

7 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- नवमी शाम के 04.47 बजे तक। नक्षत्र- मूल रात के 09.38 बजे तक। योग- सिद्धि दोपहर बाद के 03.52 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.40 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.25 बजे। राहुकाल- दिन के 04.57 से 06.25 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.09 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

आठ मार्च का पंचांग

8 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- दशमी दोपहर बाद के 03.44 बजे तक। नक्षत्र- पूर्वा आषाढ़ रात के 08.40 बजे तक। योग- व्यतिपात दोपहर बाद के 01.51 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.39 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.25 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.07 से 09.35 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.08 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सात मार्च का राशिफल

पढ़ें सात मार्च का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

जीवनसाथी से बात करते समय आप ऐसी कोई बात कह सकते हैं जिससे विवाद होने का खतरा रहेगा। खुद को शांत रखने का प्रयास करें। बातचीत में संयम बरतें। आर्थिक स्थिति थोड़ी परेशान करने वाली हो सकती है। अचानक से खर्च बढ़ जाएंगे। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। ठंडी वस्तु के सेवन से परहेज करें।

वृष

लेकिन महिला वर्ग इसके विपरीत अन्य लोगो से स्वयं एवं परिवार की तुलना करने पर कुछ समय के लिये उदास रहेंगी। दिन के पूर्वार्ध में घरेलू कार्यों की व्यस्तता के चलते अन्य कार्यों में फेरबदल करना पड़ सकता है। इसका असर कार्यक्षेत्र पर भी पड़ेगा। सामान्य कामकाज को निपटाने में भी विलंब होगा।

मिथुन

कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यह लाभदायक सिद्ध होगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने में समस्या महसूस हो सकती है। मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। वाहन अथवा अन्य उपकरणों से दुर्घटना के योग है सावधान रहें। लेकिन इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल लेकर आया है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। हालांकि कारोबार के लिहाज से ठीक नहीं। व्यवसाय में विस्तार की बात आज नहीं सोचें। निवेश भूल से भी नहीं करें। अन्यथा हानि ही होगी। लापरवाही नुकसानदेह होगी। घर में कुछ समय को छोड़ उत्सव का वातावरण रहेगा।

सिंह

कार्यक्षेत्र के लिहाज से दिन अनुकूल है। वहां आपका कद बढ़ेगा। व्यक्तिगत व सामाजिक रूप में चुनौतीपूर्ण समय रहेगा। दृढ़ इच्छाशक्ति से ही आप उससे पार पा सकेंगे। मन में काम वासना का जोर रह सकता है। लेकिन ध्यान रहे इसका असर आपके आचरण में न दिखे। अन्यथा नुकसान में रहेंगे।

कन्या

आय स्रोत में वृद्धि का योग है। बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करें। खुद का ध्यान रखें मानसिक व शारीरिक थकान संभव है। भाग्य का साथ अपेक्षा अनुसार थोड़ा काम मिलेगा। जो भी पाना चाहते हैं उसके लिए कठिन परिश्रम करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ विवाद संभव है।

तुला

सात मार्च का राशिफल आपके लिए अच्छा है। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। बेहतर होगा कि पुरानी योजना को शीघ्रता से कार्यरूप दे दें। यदि कार्यक्षेत्र में फरिवर्तन चाहते हैं तो अभी आगे बढ़ने के लिए उपयुक्त समय है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र में चुनौतीपूर्ण समय रहेगा। अधिकारियों की आप पर पैनी दृष्टि रहेगी। कोई भी कार्य निपटाते समय धैर्य रखें। जीवनसाथी से बात करते समय सावधानी बरतें। घर पर किसी की बीमारी के चलते अपेक्षा से अधिक रुपए खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। खुद पर भी ध्यान दें।

धनु

महिलाएं को आज अन्य दिनों की तुलना में अधिक कार्य करना पड़ेगा। आवश्यकता के समय सहयोग नहीं मिलने पर मन में झुंझलाहट आएगी। इससे घर में थोड़ी देर के लिये अशांति रह सकती है। दोपहर से लेकर संध्या बाद तक का समय मनोरंजन में बीतेगा। खर्च भी आज आवश्यकता से अधिक करेंगे।

मकर

आज आप पर झुंझलाहट हावी रह सकती है। इसे लेकर कुछ कड़वी बात कह सकते हैं। हालांकि बाद में इसे लेकर पछतावा भी होगा। इसका असर कार्यक्षेत्र में भी दिखेगा। शाम के बाद स्वास्थ्य भी थोड़ा खराब हो सकता है। आय होगी लेकिन खर्च उससे ज्यादा होने का योग है। पैसे से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेने से फिलहाल बचें।

कुंभ

तला-भुना खाने से बचें सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। काफी समय से कड़ी मेहनत का असर अब आपको शारीरिक और मानसिक रूप से प्रभावित कर सकता है। खुद के लिए भी समय निकालें। खुश रहने का प्रयास करें। थोड़ा समय मनोरंजक गतिविधियों में बिताएं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मीन

कोई भी कार्य पूरी एकाग्रता के साथ करें। कारोबारी अपने व्यवहार को नियंत्रित करें। पेशेवर बने साझेदारों के प्रति आपके मन में संदेह की भावना उत्पन्न हो सकती है। बेहतर होगा कि बात करके स्थिति को स्पष्ट कर लें। निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा आंख से जुड़ी छोटी मोटी कोई समस्या हो सकती है।

नोट- सात मार्च का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here