7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

73
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

Rashifal and Panchang of 7 May : 7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि किस राशि वाले का कैसा बीतेगा दिन। किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे करना होगा संघर्ष। साथ ही सूर्योदय और सूर्यास्त का समय भी देखें। पंचांग में शुभ और अशुभ समय की जानकारी दी गई है। साथ ही यह भी पढ़ें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। आपातकालीन कार्य से जाना आवश्यक हो तो बचाव के उपाय भी जानें।

शनिवार का पंचांग

सात मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- षष्ठी दिन के 02.56 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु दिन के 12.18 बजे तक। योग- शूल शाम के 07.59 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.36 बजे। सूर्यास्त- सायं 07.00 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.57 से 10.35 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.51 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

आठ मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- सप्तमी शाम के 05.00 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य दिन के 02.58 बजे तक। योग- गंड रात के 08.34 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.35 बजे। सूर्यास्त- सायं 07.01 बजे। राहुकाल- शाम के 05.20 से 07.01 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.51 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

7 मई 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 7 मई 2022 को कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल लेकर आ रहा है। आपके स्वभाव की मनमानी आज प्रत्येक क्षेत्र में आपको कुछ न कुछ कमी रखेगी। जब मन करेगा तब कार्य करेंगे अन्यथा खाली बैठेंगे। इससे तात्कालिक रूप से मानसिक संतुष्टि तो मिलेगी लेकिन काम अधूरा रहेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन सतर्क रहने का है। सहकर्मियों से आज विशेष सावधानी बरतें। वे अंदर ही अंदर आपके खिलाफ कोई योजना बनाएंगे। इसका निकट भविष्य में प्रतिकूल फल मिलेगा। निजी नौकरी करने वाले स्वयं की अन्य लोगों से तुलना करने पर भाग्यहीन जैसा अनुभव करेंगे।

यह भी पढ़ें- महाविपरीत प्रत्यंगिरा मंत्र का कोई नहीं कर सकता सामना </ a>

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आप घर के सदस्यों के प्रति ईमानदार रहें। अन्यथा आने वाले समय में इनसे किसी भी प्रकार के सहयोग की आशा न रखें। धन संबंधित कामनाएं आज बहुत मुश्किल से ही पूरी होंगी। छोटी-बड़ी यात्रा की योजना बनेगी। उसके अंत समय में टलने की आशंका है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। इसके कारण आप प्रसन्न होंगे। छोटी-मोटी व्याधियों को छोड़ स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आपका आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा। दिन के आरंभ में यात्रा करनी पड़ेगी, लेकिन इनसे व्यवहारिक लाभ के अतिरिक्त अन्य किसी लाभ की उम्मीद नहीं रखें। दोपहर तक दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। इसके बाद ही स्थिरता आएगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 7 मई 2022 का राशिफल आपके अनुकूल है। आज आपकी मनोकामना की पूर्ति का दिन रहेगा। लंबे समय से फंसे काम पूरे होंगे। परिवार में छोटी-मोटी बातों को छोड़ शांति रहेगी। हालांकि कल से स्थिति थोड़ी विपरीत होने पर धन को लेकर परेशानी हो सकती है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) कार्य व्यवसाय में पुराने सामान की बिक्री से धन लाभ होगा। नए अनुबंध भी मिलेंगे लेकिन समय की कमी के कारण आज इन पर कार्य आरंभ नहीं कर पाएंगे। सभी प्रकार के आर्थिक विषयों को आज ही ले देकर पूर्ण करने का प्रयास करें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) यदि आपने आज अपने बिजनेस में अपने पार्टनर की सलाह से कोई निर्णय को लिया, तो वह आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकता है, इसलिए अपनी आंख व कान दोनों खुले रखकर ही कार्य करें। आपके दांपत्य जीवन के लिए सुखद समय रहेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) नौकरी कर रह जातकों को आज अपने कार्य पर ही फोकस करना होगा। जल्दबाजी के कारण वह अपना काम बिगाड़ सकते हैं। इसके कारण उन्हें अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आज आप अपने माता-पिता की सेवा में दिन व्यतीत करेंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन आपके लिए व्यस्तता लेकर आएगा। आज आपको अपने सभी कार्य को पीछे रखकर अपनी धीमी गति से चल रहे व्यवसाय को प्राथमिकता देनी होगी। तभी आप व्यवसाय सफल हो पाएंगे। इसमें आपको भाई की सलाह की आवश्यकता होगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज व्यवसाय कुटुंब एवं सामाजिक कार्य एक साथ आने से असहजता होगी। परिवार की किसी महिला की मदद मिलने से राहत मिलेगी लेकिन ताने सुनने के बाद। कुछ समय के लिए आप स्वयं को बंधा हुआ जैसा अनुभव करेंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कार्यक्षेत्र में आपकी स्वयं की किसी गलती से नुकसान हो सकता है। अपनी ही गलती से शत्रुओं को बढ़ाएंगे। धन लाभ की कामना किसी सहयोगी अथवा परिचित के माध्यम से पूर्ण अवश्य हो जाएगी लेकिन कुछ कमी भी रहेगी।

नोट- 7 मई 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- पंच तत्व का शरीर में संतुलन कर जीवन बनाएं सुखी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here